जम्मू-कश्मीर में फेरबदल, IFS एमके कुमार का ट्रांसफर; अंडमान-निकोबार में संभलेंगे नई जिम्मेदारी
पर्यावरण मंत्रालय ने भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एमके कुमार का तबादला जम्मू-कश्मीर से अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह कर दिया है।
-1792364853635_m.webp)
जम्मू-कश्मीर में IFS एमके कुमार का ट्रांसफर। सांकेतिक फोटो
HighLights
आइएफएस अधिकारी एमके कुमार का जम्मू-कश्मीर से तबादला।
अब अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में संभालेंगे नई जिम्मेदारी।
पर्यावरण मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के 2006 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ अधिकारी एमके कुमार का तबादला जम्मू-कश्मीर से अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) के पद पर कार्यरत एमके कुमार को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
यह स्थानांतरण अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। एमके कुमार लेवल-14 के वेतनमान में कार्यरत हैं, जिसके तहत वेतन मैट्रिक्स 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये निर्धारित है।
मंत्रालय ने उन्हें नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट की एक प्रति मंत्रालय को भेजने के लिए कहा है।
