विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: अगर आप मकान मालिक हैं तो घर बैठे ऐसे करवाएं अपने किरायेदारों का वेरिफिकेशन

By Vikas AbrolEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 07:24 PM (GMT+05:30)

लोगों को किरायेदारों की वेरिफिकेशन करवाने के लिए अब पुलिस थानों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। इससे कागजों का प्रयोग ...और पढ़ें

किरायेदारों का रिकॉर्ड डिजिटलाइज होने से पुलिस को भी आपराधिक मामलों के शीघ्र निपटारे में मदद मिलेगी।
किरायेदारों का रिकॉर्ड डिजिटलाइज होने से पुलिस को भी आपराधिक मामलों के शीघ्र निपटारे में मदद मिलेगी।

जम्मू, जागरण संवाददाता। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुकेश सिंह ने जोनल पुलिस मुख्यालय में जम्मू पुलिस द्वारा तैयार की गई दो एप होटल गेस्ट रजिस्ट्रेशन एप और टेनेंट सारथी एप एंड पोर्टल को लांच किया।

इस दौरान एडीजी मुकेश सिंह ने कहा कि होटल एंड गेस्ट हाउस रजिस्ट्रेशन एप की मदद से सभी पंजीकृत होटल एवं गेस्ट हाउस मालिक उनके पास ठहरने वाले यात्रियों के बारे में तुरंत सूचना जम्मू पुलिस को दे पाएंगे। इससे पुलिस को आसानी होगी कि वह होटल में ठहरे संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई कर पाएंगे। होटल मालिक घर बैठे ही इस अपने होटल में ठहरे लोगों की जानकारी दे पाएंगे।

वहीं, टेनेंट सारथी एप एंड पोर्टल भी लोगों के लिए सहायक सिद्ध होगी। लोगों को किरायेदारों की वेरिफिकेशन करवाने के लिए अब पुलिस थानों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। इससे कागजों का प्रयोग भी कम होगा लोग। पोर्टल पर किरायेदार का नाम, आयु, परिवार के सदस्यों की जानकारी, मौजूदा पता, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, वाहन की जानकारी दे पाएंगे।

किरायेदारों का रिकॉर्ड डिजिटलाइज होने से पुलिस को भी आपराधिक मामलों के शीघ्र निपटारे में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप्लीकेशन लांच करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस के पास लोगों का डाटा एकत्रित करना है। इससे किरायेदारों के अलावा लोग बेहतर पुलिस प्रबंधन भी कर सकती है। इस दौरान एसएसपी जम्मू चंदन कोहली, एसपी नार्थ मोहिता शर्मा भी मौजूद रहे।