Move to Jagran APP

मेजबान एमबीएस क्लब ने हॉकी खिताब जीता, हीरानगर हॉकी क्लब कठुआ को पेनेल्टी शूट में 8-7 गोल से हराया

गवर्नमेंट ब्वॉयज हाई स्कूल सिंबल कैंप में प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव राजेन्द्र सिंह कुक्कू मुख्य अतिथि थे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 05:34 PM (IST)
मेजबान एमबीएस क्लब ने हॉकी खिताब जीता,  हीरानगर हॉकी क्लब कठुआ को पेनेल्टी शूट में 8-7 गोल से हराया
मेजबान एमबीएस क्लब ने हॉकी खिताब जीता, हीरानगर हॉकी क्लब कठुआ को पेनेल्टी शूट में 8-7 गोल से हराया

जम्मू, जागरण संवाददाता। मेजबान महंत विचित्र सिंह हॉकी क्लब सिंबल कैंप ने रोचक मुकाबले में हीरानगर हॉकी क्लब कठुआ को पेनेल्टी शूट में मात्र एक गोल के अंतर से मात देकर दूसरी महंत विचित्र सिंह गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीता।

loksabha election banner

गवर्नमेंट ब्वॉयज हाई स्कूल सिंबल कैंप में प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव राजेन्द्र सिंह कुक्कू मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता को 11 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 5100 रुपए इनाम में दिए गए। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला मेजबान महंत विचित्र सिंह हॉकी क्लब और हीरानगर हॉकी क्लब कठुआ के बीच कांटे की टक्कर वाला रहा। अंत में मैच का फैसला पेनेल्टी शूट से निकला। इसमें मेजबान महंत विचित्र सिंह हॉकी क्लब ने हीरानगर हॉकी क्लब कठुआ को 8-7 गोल से मात देकर बाजी मारी।

इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में हीरानगर हॉकी क्लब कठुआ ने खालसा हॉकी क्लब को शूटआउट से 6-5 गोल से मात दी थी। दूसरे सेमीफाइनल में एमबीएस हॉकी क्लब सिंबल कैंप ने बंधुरक्ख हॉकी क्लब कुंजवानी को एकतरफा मुकाबले में 5-1 गोल से मात देकर जीत हासिल की थी।

प्रतियोगिता के समापन अवसर अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी राजेन्द्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर स. राजेन्द्र सिंह राजू, अवतार सिंह खालसा, मनमोहन सिंह, दीदार सिंह, पीपी सिंह, जसविन्द्र सिंह कुक्कू, राजेन्द्र सिंह, चरणजीत सिंह, गुरजी सिंह, डॉ. तारण सिंह, जसप्रीत सिंह और करणजीत सिंह भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.