गृह मंत्री ने जाना डीआइजी अमित कुमार का हाल
राज्य ब्यूरो जम्मू केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ¨सह ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 03:28 AM (IST)Updated: Mon, 25 Feb 2019 03:28 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ¨सह ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में जाकर घायल हुए डीआइजी साउथ अमित कुमार का हाल जाना। डीआइजी कुछ दिन पहले पुलवामा में हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। गृह मंत्री ने कहा कि अमित कुमार जैसे बहादुर पुलिस अधिकारी अपने काम पूरी पुलिस का मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि डीआईजी और उनकी पूरी टीम को वह सलाम करते हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरण रिजजु ने भी डीआईजी अमित कुमार का एम्स में जाकर हाल जाना था। शनिवार को ही अमित कुमार को श्रीनगर से दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भेजा गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें