Move to Jagran APP

राज्यपाल ने राज्य वासियों को होली की दी बधाई

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रंगों के त्यौहार होली पर लोगों को बधाई दी। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो भाईचारे और सौहार्द के बंधन को मजबूत करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह होली चारों ओर खुशियां फैलाएगी और सछ्वाव को बढ़ावा देगी। लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने उनकी सुख व समृद्धि की कामना की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 02:49 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 02:49 AM (IST)
राज्यपाल ने राज्य वासियों  को होली की दी बधाई
राज्यपाल ने राज्य वासियों को होली की दी बधाई

जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रंगों के त्योहार होली पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो भाईचारे और सौहार्द के बंधन को मजबूत करता है।

loksabha election banner

उन्होंने आशा व्यक्त की कि होली चारों ओर खुशियां फैलाएगी और सद्भाव को बढ़ावा देगी। लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने उनकी सुख और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर राज्यपाल ने लोगों को नवरोज पर भी बधाई दी। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि इस त्योहार का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। उन्होंने सभी से पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण करने में हाथ मिलाने का आग्रह किया। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि यह शुभ दिन राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक होगा।

राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने राज्य के लोगों को नवरोज और होली के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह पवित्र अवसर देश की अनूठी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह लोगों में आपसी प्रेम, भाईचारे और स्नेह की भावना को मजबूत करते हैं। सलाहकार ने प्रार्थना की कि नवरोज और होली राज्य के लोगों के लिए शांति, खुशी और समृद्धि लाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.