Move to Jagran APP

Hindi Diwas 2021: आकाशवाणी जम्मू का हिन्दी पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न

कविंद्र गुप्ता ने कहा कि राजभाषा में योगदान सही मायने में देश सेवा है। जिसमें रेडियो का हमेशा सराहनीय योगदान रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।कार्यालयाध्यक्ष राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि कविंद्र गुप्ता पद्मश्री डा. जितेंद्र ऊधमपुरी पूर्व सहायक निदेशक शमिन्द्र कुमार का स्वागत।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 08:33 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 08:33 PM (IST)
Hindi Diwas 2021: आकाशवाणी जम्मू का हिन्दी पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न
मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने सफल हिन्दी पखवाड़ा मनाने के लिए रेडियो कर्मचारियों को बधाई दी

जम्मू, जागरण संवाददाता । आकाशवाणी जम्मू की ओर से आयोजित हिन्दी पखवाड़ा मंगलवार को पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ संपन्न हुआ।

loksabha election banner

आकाशवाणी की ओर से 1 से 14 सितंबर तक आयोजित इस पखवाडे़ में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिनमें निबंध लेखन प्रतियोगिता, टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता, अनुवाद प्रतियोगिता, श्रुतलेख प्रतियोगिता एवं आशुभाषण प्रतियोगिता। इसमें कार्यालय के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों ने भाग लिया व हिन्दी पखवाड़े को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं में सुनील कौल, माधवी शर्मा, रवीन्द्र सिंह, पम्मी अंबारदार, अंजना बडयाल, महेश भान, ज्योति मोज़ा, रोज़ी कौल, सुंदर लाल, रवि कान्त, शक्ति कुमार, ताराचंद, राम जी, राजेश, रेणु खजांची, कमल किशोर, राजू, कुलदीप शर्मा, संजय कौल, संजय भट्ट शामिल थे।

रेडियो जम्मू परिसर में आयोजित हिन्दी पखवाड़े के समापन सामारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने सफल हिन्दी पखवाड़ा मनाने के लिए रेडियो कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि रेडियो का भाषाओं के उत्थान में विशेष योगदान रहा है। खासकर हिन्दी का रेडियो वर्षो से सच्चा साथी रहा है। आज भी रेडियो सभी वर्ग के श्राेताओं का पूरा ध्यान रखता है। इसी कारण सूचना और मनोरंजन के कई माध्यमाें के बावजूद रेडियो अपनी अलग पहचान के साथ खड़ा है। उन्होंने हिन्दी के जम्मू-कश्मीर में राज भाषा बनने के बाद के सफर पर भी प्रकाश डाला और कहा कि आज हिन्दी जनजन की भाषा बन चुकी है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि राजभाषा में योगदान सही मायने में देश सेवा है। जिसमें रेडियो का हमेशा सराहनीय योगदान रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।कार्यालयाध्यक्ष राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि कविंद्र गुप्ता, पद्मश्री डा. जितेंद्र ऊधमपुरी, पूर्व सहायक निदेशक शमिन्द्र कुमार और आकाशवाणी के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों का स्वागत करते हुए।इसे अपने लिए हर्ष का विषय बताया कि उन्हें भी इस राजभाषा रूपी यज्ञ में आहुति देने का अवसर मिला। उन्होंने सभी का हिन्दी दिवस के इस महापर्व में आगमन का स्वागत किया व इसे सफल बनाने के लिए सभी की प्रशंसा की।

कार्यक्रम प्रमुख रेणु रैना ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा हिन्दी दिवस पर जारी संदेश पड़ा। कार्यक्रम में हिन्दी गीत प्रस्तुत किए। जिन्हें रवि भान ने पेश किया।

कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक, राजभाषा मनीषा शर्मा ने मुख्य अतिथि कविंद्र गुप्ता, कार्यालयाध्यक्ष, राजेश कुमार एवं अपने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया व आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी राजभाषा के प्रति अपना यह उत्साह व प्रेम बनाएं रखेंगे। उन्होंने कहा कि रेडियो हिन्दी के प्रोत्साहन के लिए वर्ष भर नियमित कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे ताकि हिन्दी में लोग अधिक से अधिक काम करने के लिए प्रेरित हों। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.