Move to Jagran APP

अमरनाथ यात्रा: अमरनाथ की पवित्र गुफा में जल्द अंतर्ध्यान हो जाएंगे बाबा बर्फानी

Amarnath Yatra यात्रा के एक माह बाद अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान हिमलिंग लगभग अंतर्ध्यान अंतर्ध्यानहो चुके हैं। यह दावा अमरनाथ के दर्शन कर लौटे कुछ श्रद्धालुओं ने किया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 09:58 AM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 09:58 AM (IST)
अमरनाथ यात्रा: अमरनाथ की पवित्र गुफा में जल्द अंतर्ध्यान हो जाएंगे बाबा बर्फानी
अमरनाथ यात्रा: अमरनाथ की पवित्र गुफा में जल्द अंतर्ध्यान हो जाएंगे बाबा बर्फानी

जम्मू, राज्य ब्यूरो। श्री अमरनाथ श्रद्धालुओं के लिए मायूस करने वाली खबर है। यात्रा के एक माह बाद दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान हिमलिंग लगभग अंतर्ध्यान हो चुके हैं। यह दावा अमरनाथ के दर्शन कर लौटे कुछ श्रद्धालुओं ने किया है।

loksabha election banner

गत वर्ष भी एक माह पहले ही हिमलिंग अंतर्ध्यान हो गए थे। यह पहली बार नहीं था कि हिमलिंग इतनी जल्दी पिघला हो। अब तक करीब सवा तीन लाख श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। मौजूदा समय में यात्रा मौसम बिगड़ने की संभावना के चलते चार अगस्त तक स्थगित चल रही है। यात्रा के शुरुआत में हिमलिंग की ऊंचाई 20 फीट तक थी।

अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हुई थी और पहले 0 दिन में रिकॉर्ड 3,31,770 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा 15 अगस्त, रक्षा बंधन को संपन्न होगी। यदि शिवलिंग पूरी तरह पिघल गया तो यात्रा पहले भी समाप्त की जा सकती है। 

इससे पहले भारी बारिश का असर अमरनाथ यात्रा पर पड़ा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, इसके बाद प्रशासन ने 4 अगस्त तक यात्रा रोकने का फैसला किया है। अलर्ट में कहा गया है कि अत्यधिक बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के कुछ हिस्सों, खासकर रामबन और बनिहाल में भारी भूस्खलन हो सकता है। रामबन में ज्यादा खतरा है, क्योंकि यहां पहाड़ों से पत्थर गिर सकते हैं। 

अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम मार्गों से हो रही है। प्रदेश में जारी बारिश के कारण इन मार्गों पर फिसलन हो गई है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, हालात पर नजर रखी जा रही है, लेकिन 4 अगस्त तक किसी जत्थे को रवाना नहीं किया जाएगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.