Move to Jagran APP

8 को शुरू होगी रेड द हिमालय रैली

जागरण संवाददाता, जम्मू : एशिया की सबसे खतरनाक रेड द हिमालय रैली 8 अक्टूबर को शुरू होगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 02:37 AM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 02:37 AM (IST)
8 को शुरू होगी रेड द हिमालय रैली
8 को शुरू होगी रेड द हिमालय रैली

जागरण संवाददाता, जम्मू : एशिया की सबसे खतरनाक रेड द हिमालय रैली 8 अक्टूबर को शुरू होगी। इसमें देश के 140 से अधिक नामी चालक भाग ले रहे हैं। रैली जम्मू कश्मीर के दुर्गम क्षेत्र लेह व कारगिल से गुजरेगी।

loksabha election banner

पोलारिस इंडिया, मैपमाई इंडिया के मनप्रीत ने रैली बारे पत्रकारवार्ता में बताया कि इसमें देश भर के रैली चालकों से बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। वे इस रैली में भाग लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस रैली का आयोजन युवाओं को खेल की ओर आकर्षित करने के इरादे से किया गया है। रैली में जम्मू कश्मीर के तौफीक गुमल भी भाग ले रहे हैं जिन्होंने पोडियम पोजीशन हासिल की है। उनके साथ दीपक सचदेवा, जपजोत ¨सह और कारगिल के रिहान भी रैली में भाग ले रहे हैं। रिहान जिप्सी में रैली में भाग ले रहे हैं जिसमें उनके साथ अली अखून भी होंगे। रैली के आयोजकों ने पोलारिस इंडिया टेक्नो आटोमोटिव दिल्ली, जीप इंडिया मैपमाई इंडिया के सहयोग पर आभार भी जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.