ट्रैक्टरों पर हाईफाई म्यूजिक सिस्टम से उड़ रही नियमों की धज्जियां
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : सड़कों पर दौड़ने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों पर चालकों द्वारा मनमर्जी से तेज आवाज व
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : सड़कों पर दौड़ने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों पर चालकों द्वारा मनमर्जी से तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम लगाकर यातायात नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ध्वनि प्रदूषण फैलाने में पहले ही ट्रैक्टर-ट्रालियां शीर्ष पर हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर हर दिन दौड़ने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों से हादसों का खतरा बना रहता है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए दौड़ने वाले मालवाहक हादसों का सबब बने हैं। जिला यातायात विभाग की नाक तले होने वाले यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ आज तक कोई सख्त कानून लागू नहीं हो पाया है। सुनील कुमार शर्मा :
ट्रैक्टर-ट्रालियों पर म्यूजिक सिस्टम ने यातायात व्यवस्था को भंग करने का काम किया है। अगर इस सिस्टम पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी दिन हादसा हो सकता है। अश्विनी कुमार भगत
सड़कों पर दौड़ने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों का खुद इतना शोर होता है कि उनके चालकों को पीछे चलने वाली गाड़ी के ओवरटेक करने की आवाज भी नहीं सुनाई देती। कई बार मालवाहकों के चालक गीतों की धुनों पर मस्त हो चुके होते हैं और उनके पीछे चलने वाले वाहन चालक परेशान हो जाते हैं। शशि कुमार
ट्रैक्टर-ट्रालियों से दोपहिया चालकों को ओवरटेक करना खतरा रहता है। एक तो इनकी गति पर कोई नियंत्रण नहीं होता। उस पर कानफाड़ू म्यूजिक में चालक मस्त हुए रहते हैं। कुलदीप कुमार
वाहनों पर म्यूजिक सिस्टम को लगाने पर कानूनी प्रतिबंध है। इसके बावजूद ट्रैक्टर-ट्रालियों पर खुलेआम बडे़-बडे़ स्पीकर लगाकर कानून को ठेंगा दिखाने का काम किया जा रहा है। जमीत राज : यातयात विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने फर्ज को पहचानने की भूल कर रहे हैं। अगर समय रहते इन बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालकों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो गंभीर हादसा हो सकता है। थाना प्रभारी भूपेंद्र ¨सह रामगढ़
यातयात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। जिन चालकों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों पर तेज म्यूजिक सिस्टम लगाए गए हैं, उनको सीज कर जुर्माना भी किया जाएगा।