Jammu Kashmir Weather Update: उमस के साथ चुभने वाली धूप ने किया बेहाल, बनने लगे बारिश के आसार
हाय तौब करवाने वाली गर्मी के बीच हर कोई आसमान की ओर देख रहा है। कहीं भी बादलों के छाते ही बारिश की उम्मीदें लगने लगती हैं।
जम्मू, जागरण संवाददाता : बेसब्री से हो रहा मानसून का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ चिलचिलाती धूप और दूसरी तरफ बढ़ती उमस ने जीना मुहाल कर रखा है। चुबने वाली गर्मी के बीच घर से बाहर निकलना मुश्किल है। सुबह से उमस पसीने छुड़ा रही है। बढ़ती हुई उमस से जल्द बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मोसम साफ रहेगा।
हाय तौब करवाने वाली गर्मी के बीच हर कोई आसमान की ओर देख रहा है। कहीं भी बादलों के छाते ही बारिश की उम्मीदें लगने लगती हैं। एक तरफ पसीने छुड़ाने वाली गर्मी और उस पर से अघोषित बिजली कटौती से परेशान बहुत से लोग गर्मी स बचने के लिए नहर, तवी की ओर रुख कर रहे हैं। बहुत से लोग गर्मी से परेशान हो कर पत्नी टॉप और दूसरे ठंडे क्षेत्रों की ओर भी रुख करने लगे हैं।
चिलचिलाती धूप के साथ तापमान में हुई बढ़ोतरी ने जीना मुहाल कर रखा है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से दुबके रहे तो बीच में जारी बिजली कटौती से परेशान लोगों ने राहत पाने के लिए नहर, तवी आदि नदी नालों की ओर रुख किया। चुभने वाली इस गर्मी के बीच पिछले दिनों के मुकाबले उमस कम रही। इससे जरूर कुछ राहत रही। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जल्द बारिश की संभावनाएं बनती दिख रही है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार कल भी मौसम साफ रहेगा। मानसून में जिस तरह की बारिश होनी चाहिए, उसका इंतजार अभी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इसी सप्ताह मानसून सक्रिय होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
बढ़ते तापमान और उमस के चलते जल्द कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जरूर बन रहे हैं। जम्मू में 27 जून से 2 जुलाई तक मानसून जम्मू पहुंचने का सही समय है। परंतु इस बार इसमें देरी हो गई है।
जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
श्रीनगर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग की रात राज्य की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम 28.6, गुलमर्ग 24.8, लेह 28.8, कारगिल 29.4, न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा।