Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : हरियाणा मुख्यमंत्री खट्टर ने जम्मू कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य, चुनावी तैयारियों पर की चर्चा

मनोहर लाल खट्टर वर्ष 2002 से 2007 तक जम्मू कश्मीर भाजपा के संगठन महामंत्री रहे हैं। इसके बाद वह वर्ष 2009 तक जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रभारी भी रह चुके हैं। ऐसे में वह जम्मू कश्मीर भाजपा व इसके नेताअों के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं।

By vivek singhEdited By: Rahul SharmaPublished: Mon, 28 Nov 2022 07:29 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 07:29 AM (IST)
Jammu Kashmir : हरियाणा मुख्यमंत्री खट्टर ने जम्मू कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य, चुनावी तैयारियों पर की चर्चा
बैठक में विस चुनाव को लेकर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों व पार्टी संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर आए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को जम्मू कश्मीर के माैजूद राजनीतिक परिदृश्य व प्रदेश भाजपा की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

loksabha election banner

हरियाणा लौटने से पहले खट्टर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह के आवास पर प्रदेश भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ अनऔपचारिक बैठक की। खट्टर सड़ग मार्ग से जम्मू लौटते समय दोपहर पौेने तीन बजे के करीब नगरोटा के पंजगराईं स्थित डा निर्मल सिंह के आवास पर रुके।

दोपहर पौने चार बजे तक चली इस बैठक में डा निर्मल सिंह के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता व पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के दौरान बैठक में विस चुनाव को लेकर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों व पार्टी संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसके बाद वह जम्मू एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

खट्टर श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय ई गर्वनेंस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रविवार सुबह जम्मू पहुंचे थे। वह जम्मू से हेलीकाप्टर में सीधे वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए भवन के लिए रवाना हो गए थे। इसके बाद दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब वह ककरयाल स्थित विश्व विद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में पहुंचे थे। वह करीब दो घंटे तक रुके।

खट्टर वर्ष 2000 से लेकर 2009 तक जम्मू कश्मीर भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। ऐसे में वह प्रदेश के सभी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को जानने के साथ जिलों में भी कार्यकर्ताओं से वाकिफ हैं। मनोहर लाल खट्टर वर्ष 2002 से 2007 तक जम्मू कश्मीर भाजपा के संगठन महामंत्री रहे हैं। इसके बाद वह वर्ष 2009 तक जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रभारी भी रह चुके हैं। ऐसे में वह जम्मू कश्मीर भाजपा व इसके नेताअों के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.