सीमांत वासियों को दिए जाएं प्लाट
राज्य ब्यूरो, जम्मू : एकतरफा संघर्ष विराम की समीक्षा करने और सीमांत वासियों को सुरक्षित स्थानो
राज्य ब्यूरो, जम्मू : एकतरफा संघर्ष विराम की समीक्षा करने और सीमांत वासियों को सुरक्षित स्थानों पर पांच-पांच मरले के प्लॉट देने की मांग को लेकर पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अखनूर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों की शहादत व कई लोगों के घायल होने पर गहरा दुख जताते कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के नजदीक प्रदर्शनी मैदान में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीमांत वासियों को सुरक्षित स्थानों पर पांच-पांच मरले के प्लाट उपलब्ध करवाने का वायदा किया गया था लेकिन आज तक इस दिशा में कुछ नहीं हुआ है। हर्षदेव ¨सह ने कहा कि केंद्र सरकार ने एकतरफा संघर्ष विराम लागू किया है, इसके बावजूद सीमा पर गोलीबारी और आतंकवादी हमले हो रहे है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह संघर्ष विराम की समीक्षा करे और पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन रुकने से सुरक्षा बलों का मनोबल कम होगा। केंद्र सरकार व राज्य सरकार पाकिस्तान से निपटने में नाकाम रही है। सीमा पर गोलीबारी के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों में राजेश पडगोत्रा, गगन प्रताप ¨सह, शाम गोरखा, खजूर ¨सह, केके शर्मा, राजेश गोंधी, रछपाल ¨सह, शंकर ¨सह संजू, अशोक चौहान, राकेश वर्मा, जीवन शर्मा व अन्य शामिल थे।