Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव को लगातार टालने पर केंद्र सरकार पर बरसे हर्षदेव, कहा जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बना बंदी

जब हर राजनीतिक पार्टी यह कह रही है कि विधानसभा के चुनाव जल्द करवाए जाएं तो फिर केंद्र क्यों टाल रहा है। आरोप लगाया कि चुनाव टालने में नौकरशाहों की भी भूमिका है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 04:25 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 04:25 PM (IST)
विधानसभा चुनाव को लगातार टालने पर केंद्र सरकार पर बरसे हर्षदेव, कहा जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बना बंदी
विधानसभा चुनाव को लगातार टालने पर केंद्र सरकार पर बरसे हर्षदेव, कहा जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बना बंदी

जम्मू, राज्य ब्यूरो। पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने विधानसभा चुनाव को लगातार टालने पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि निहित स्वार्थ के लिए लोकतंत्र को बंदी बनाकर रख दिया गया है। अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए हर्षदेव ने कहा कि लंबे समय तक राज्य के लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से दूर रखा जा रहा है। केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से जम्मू कश्मीर में शासन चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल शासन जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने में विघ्न डाल रहा है। भाजपा को यह पता चल गया है कि उसका जमीनी आधार खिसक रहा है, इसलिए विधानसभा चुनाव को टालने के प्रयास किए जा रहे हैं। जब हर राजनीतिक पार्टी यह कह रही है कि विधानसभा के चुनाव जल्द करवाए जाएं, तो फिर केंद्र क्यों टाल रहा है। आरोप लगाया कि चुनाव टालने में नौकरशाहों की भी भूमिका है। कुछ नौकरशाह नहीं चाहते हैं कि चुनाव हों।

loksabha election banner

संसदीय चुनाव को असंवैधानिक करार दिया जाए : भीम सिंह

पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो. भीम सिंह ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि वर्ष 2019 के संसदीय चुनावों को गैर संवैधानिक करार दिया जाए। उन्होंने कहा कि सात चरणों में दो महीने तक संसदीय चुनाव करवाना चुनावी कानूनों और लोगों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। देश के इतिहास में पहले कभी दो महीने तक सात चरणों में चुनाव नहीं हुए हैं। किसी देश में चुनावी प्रक्रिया इतनी लंबी नहीं होती।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.