Move to Jagran APP

जम्मू में भी दिखा राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर, केंद्रीय नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे सरकारी कर्मचारी

सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस(सीटू) के बैनर तले जम्मू में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने आज एक दिवसीय हड़ताल रखी और इस दौरान प्रदर्शनी मैदान के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।शाम प्रसाद केसर ने कहा कि देश में दस से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकार है

By VikasEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 02:37 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 02:37 PM (IST)
जम्मू में भी दिखा राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर, केंद्रीय नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे सरकारी कर्मचारी
जम्मू में कर्मचारियों ने आज एक दिवसीय हड़ताल रखी और प्रदर्शनी मैदान के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जम्मू, जागरण संवाददाता । केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देश की दस सेंट्रल ट्रेड यूनियंस व 150 से ज्यादा फेडरेशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का वीरवार को जम्मू में भी काफी प्रभाव देखने को मिला। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस(सीटू) के बैनर तले जम्मू में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने आज एक दिवसीय हड़ताल रखी और इस दौरान प्रदर्शनी मैदान के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में मनरेगा के तहत काम करने वाले कर्मी व अन्य अस्थायी कर्मी भी शामिल रहे। इन प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के देश के सार्वजनिक उपकरणों के निजीकरण करने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार मुनाफे वाले सार्वजनिक उपकरणों को भी निजी हाथों में सौंप कर लाखों कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

loksabha election banner

भाजपा सरकार अब कर्मचारियों का शोषण करने पर आमदा है 

सीटू के वरिष्ठ नेता शाम प्रसाद केसर ने इस मौके पर कहा कि आज देश में दस से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकार है और सरकार की ओर से श्रम कानूनों में बदलाव करके कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने इस मौके पर कर्मचारियों के दिन में काम करने के समय को आठ घंटे से बढ़ाकर बारह घंटे करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने चुपचाप इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने सालों संघर्ष करके आठ घंटे काम करने का कानून बनवाया था लेकिन भाजपा सरकार अब कर्मचारियों का शोषण करने पर आमदा है और उसने यह काला कानून लाया है जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी केंद्र सरकार की आलोचना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.