नारायण ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम किया रोशन
?? ???????? ???? ??? ???? ?? ?? ??? ?? ??????? ???? ???? ???? ?? ?? ?????? ?? ?? ????? ??????? ??? ??? ???????? ????? ?? ???? ?? ?? ??? ?? ??????????? ??? ?????? ???? ???? ????? ?? ???? ??? ?? ??? ?? ???? ??? ?? ??? ???? ??? ?? ???? ??????? ???????? ?? ????? ?? ????? ???? ????-???? ??? ??? ?? ????? ??? ?????? ????? ?? ???? ???? ?????? ??? ???? ??? ????? ?? ?? ???? ???? ????? ???? ??? ??? ?? ???? ???? ?? ???? ??? ??? ???? ??? ???? ???? ??? ??? ????? ????? ?? ??? ?? ??????? ????????? ??? ????? ?? ?????? ???? ?? ??? ????? ?? ??? ????? ?? ????? ??? ???????? ??? ?? ??????? ????????? ??? ???? ???? ?????? ??? ??????? ?? ??? ??? ???? ?? ????? ?????? ????? ???????? ???? ??? ????? ??? ???? ?????? ???? ??????? ?? ???? ?????? ?? ???? ??????? ???? ????? ----------------
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : कहते हैं कि अगर मन में लगन और कुछ करने की चाह तो इंसान कुछ भी कर सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सीमांत गांव बडयाल ब्राह्माणा निवासी एक युवक नारायण शर्मा ने। नारायण ने हाल ही में पटियाला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोल्ड मेडल हासिल कर अपने गांव पहुंचे नारायण शर्मा का परिजनों सहित गांववासियों ने बहुत ही शानदार स्वागत किया गया।
आरएसपुरा बीडीसी चेयरमैन तरसेम कुमार सहित क्षेत्र के सरपंच, पंच व गणमान्य लोगों ने पहुंचकर नारायण शर्मा को बधाई देने के साथ उसका हौसला बढ़ाया। नारायण शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। चेयरमैन तरसेम कुमार ने कहा कि नारायण शर्मा ने गोल्ड मेडल हासिल कर यूटी जम्मू कश्मीर के साथ-साथ आरएसपुरा के सीमावर्ती क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को भी उसे सीख लेने की जरूरत है।
वहीं, अपने अनुभव को साझा करते हुए नारायण शर्मा ने बताया कि पटियाला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देश के कुल 170 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत के साथ अपने खेल को जारी रखते हुए इस सफलता को प्राप्त किया। नारायण ने कहा कि उन्होंने गांव में रहकर ही इस खेल का परीक्षण लेना शुरू किया था और उन्हें अब यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मेडल हासिल कर चुके हैं और आगे भी पूरी लगन के साथ अपने खेल को जारी रखेंगे। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा कोच को दिया।
वहीं, नारायण शर्मा की माता गणेश ज्योति तथा पिता कमल किशोर ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके बेटे ने पूरे देश में अपना नाम रोशन किया है। कोच रोहित शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार को कदम उठाने की जरूरत है।