बच्चों को सिखाया कचरे से खाद बनाना, जम्मू नगर निगम ने शुरू किया जागरूकता अभियान
बच्चों को बताया कि अगर आप किसी बड़े डिब्बे में पेड़ों की पत्तियों और टहनियों को डाल उसमें कचरा फेंके और उस पर गोबर डाल दें तो एक महीने में कचरा खाद में तैयार हो जाएगा।
जागरण संवाददाता, जम्मू : कचरा निस्तारण के बारे में जागरूक करने की मुहिम को लेकर जम्मू नगर निगम ने हाई स्कूल डिली में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन मेयर चंद्रमोहन गुप्ता व डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा के दिशानिर्देश पर आयोजित किया गया जिसमें मास्टर जोरावर ¨सह ने बच्चों को जागरूक किया।
उन्होंने बच्चों को बताया कि अगर आप किसी बड़े डिब्बे में पेड़ों की पत्तियों और टहनियों को डाल उसमें कचरा फेंके और उस पर गोबर डाल दें तो एक महीने में कचरा खाद में तैयार हो जाएगा। उस डिब्बे को कहीं भी ढक कर दें और वह खाद खेती व पेड़ पौधों को डाली जा सकती है जो जिसमें केमिकल नहीं होगा। उन्होंने न गलने सड़ने वाले कचरे को रिसाइकिल के लिए भी जानकारी दी। स्कूल की प्रिसिपल ने भी इस मौके पर बच्चों को संबोधित किया।
नगर पालिका द्वारा नारी निकेतन में कार्यक्रम का आयोजन
नगरपालिका राजौरी द्वारा नारी निकेतन राजौरी में बीरवार को विशेष कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वहां रह रही छात्राओं को किताबें और अन्य शैक्षिक सहायक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी विनोध गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। समारोह की अध्यक्षता नगरपालिका राजौरी के अध्यक्ष आरिफ जट्ट ने की। अधिकारियों और छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी विनोध गुप्ता ने कहा कि राजौरी के सभी नागरिकों की हमारे समाज और विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने नारी निकेतन जैसे प्रमुख संस्थानों के लिए ऐसे छात्र कल्याण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नगरपालिका समिति राजौरी के प्रयासों की भी सराहना की। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिट इंडिया अभियान शुरू करने की चर्चा करते हुए छात्रों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और नियमित व्यायाम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के अध्ययन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि फिट दिमाग ही एक फिट बॉडी में मौजूद हो सकता है। विनोध गुप्ता ने कहा कि ऐसे अभियानों को बड़े स्तर पर लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता है। क्योंकि भारत के पीएम के पास भारत को फिट बनाने के लिए एक दृष्टिकोण है और केवल फिट भारतीय एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान कर सकते हैं। नगर पालिका राजौरी के अध्यक्ष आरिफ जट्ट ने अपने संबोधन में नगरपालिका समिति राजौरी द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजौरी नगरपालिका का सबसे प्रमुख काम शहर को साफ और हरा-भरा रखना है।
उन्होंने बताया कि कई ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक सुंदरता वाले राजौरी शहर में राज्य का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बनने की काफी संभावना है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता कार्यक्रमों का हिस्सा बनने का आह्वान किया। क्योंकि अकेले सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकती है। ऐसे कार्यक्रम तभी सफल हो सकते हैं जब नागरिक समाज की समान भागीदारी हो। इस अवसर पर नगर पालिका के ईओ मंजूर अहमद लोन के साथ अन्य कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद थे।