Move to Jagran APP

Iconic Week Festival: बॉलीवुड गायक मीका सिंह की आवाज पर झूमने को हो जाएं तैयार, कल पत्नीटॉप में देंगे प्रस्तुति

अब वीरवार को आइकोनिक वीक फेस्टिवल का आयोजन पत्नीटॉप में होगा। इस बारे में सीईओ पीडीए ऊधमपुर शेर सिंह ने बताया कि फेस्टीवल के लिए पत्नीटॉप पूरी तरह से तैयार है। भव्य समारोह के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। रात तक इनको पूरा कर लिया जाएगा।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 07:55 PM (IST)
Iconic Week Festival: बॉलीवुड गायक मीका सिंह की आवाज पर झूमने को हो जाएं तैयार, कल पत्नीटॉप में देंगे प्रस्तुति
डोगरा साहित्य, संस्कृति से रूबरू होने के साथ लोग मशहूर बॉलीवुड गायक मीका आवाज को भी सुन पाएंगे।

ऊधमपुर, जागरण संवाददाता। आजादी का अमृत महोत्सव के वीरवार को आइकोनिक वीक फेस्टिवल (साडी विरासत) आयोजित करने के लिए पत्नीटॉप तैयार है। वीरवार को आयोजित होने वाले एक दिवसीय फेस्टिवल में डोगरा साहित्य, संस्कृति से रूबरू होने के साथ लोग मशहूर बॉलीवुड गायक मीका आवाज को भी सुन पाएंगे। पत्नीटॉप विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग प्रशासन की मदद से सभी तैयारियों को रात में ही मुक्कमल कर लेगा।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि पूरे केंद्र शासित प्रदेश आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 23 से 29 अक्तूबर तक विभिन्न जगहों पर इस के उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। गत दिवस मानसर में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अब वीरवार को आइकोनिक वीक फेस्टिवल का आयोजन पत्नीटॉप में होगा। इस बारे में सीईओ पीडीए ऊधमपुर शेर सिंह ने बताया कि फेस्टीवल के लिए पत्नीटॉप पूरी तरह से तैयार है। भव्य समारोह के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। रात तक इनको पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को फेस्टिवल की शुरुआत पत्नीटॉम के मुख्य मैदान में योग सत्र के साथ सुबह 7 बजे होगी, जो साढ़े आठ बजे तक चलेगा। इसमें एक हजार तक साधकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। बिहार स्कूल ऑफ योग से प्राचरक प्रशांत पंडित साधकों को योग व ध्यान का अभ्यास कराएंगे।

दस बजे से इसी मैदान में लिटरेरी फेस्ट आयोजित होगा। डोगरी साहित्य पर आधारित इस आयोजन में तीन पद्मश्री साहित्यकार जिनमें प्रो. शिव निर्मोही, जितेंद्र उधमपुरी और नरसिंह देव जम्वाल के अलावा 21 साहित्य आकादमी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। साहित्यकार पद्मश्री प्रो. शिव निर्मोही के काम पर विशेष चर्चा होगी। इसमें नई डोगरी पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। योग सत्र और लिटरेरी फेस्ट के लिए मुख्य मैदान में मंच सहित अन्य व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही साथ पत्नीटाप में पडोरा के पास मैदान में डोगरा आर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रतियोगिता होगी, जिसमें डोगरा पगड़ी बांधना, परांदा बांधना, बिन्ना जैसे कई प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

इसके बाद शाम को चार बजे से डोगरा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें डोगरी लोक कलाकार रुमालो, रामदित्ता एवं पार्टी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं लोकप्रिय कुड नृत्य, थाली नृत्य सहित अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सीईओ शेर सिंह ने बताया कि ऑकानिक वीक फेस्टीवल का मुख्य आकर्षण वॉलीवुड नाईट होगा। जिसमें मशहूर बॉलीवुड गायक मिका सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। उनहोंने बताया कि इस कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य मेहमान के रूप में हिस्सा लेंगे। दोपहर एक बजे उप राज्यपाल का कार्यक्रम में आना प्रस्तावित है। उपराज्यपाल के पत्नीटॉप दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी सभी आवश्यक तैयारियां करने के साथ सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.