Move to Jagran APP

74 संशोधन लागू कर नगर निगम को बनाएंगे सशक्त : मुर्मू

उप राज्यपाल ने कहा कि 74वां संशोधन लागू कर नगर निगम को सशक्त बनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 06:01 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 06:20 AM (IST)
74 संशोधन लागू कर नगर निगम को बनाएंगे सशक्त : मुर्मू
74 संशोधन लागू कर नगर निगम को बनाएंगे सशक्त : मुर्मू

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू नगर निगम में पहुंचे उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने कहा कि अनुच्छेद 370 के कारण ही सारी समस्याएं थीं। अब समय आ गया है जब जम्मू शहर अपनी पहचान बनाएगा। जल्द ही 74वें संशोधन को लागू कर सभी विभागों को निगम के अधीन ला दिया जाएगा। फिर कॉरपोरेटरों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक ही छत के नीचे सभी विभागों के काम हो जाएं। शहर तरक्की की राह पर अग्रसर होता चला जाएगा।

loksabha election banner

शुक्रवार को टाउन हाल में कॉरपोरेटरों से करीब तीन घंटे रूबरू होने के बाद मुर्मू ने कहा कि वह सभी कॉरपोरेटरों को ध्यान से सुनते हुए इसलिए मुस्कुरा रहे थे कि यहां के हालात नगरपालिका जैसे हैं। 74वें संशोधन के लागू होने से कॉरपोरेटर सशक्त बनेंगे और वे फैसले लेकर उन्हें लागू करवा पाएंगे। तभी शहर का विकास होगा। उन्होंने शहर के हरेक वार्ड के लिए 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि कॉरपोरेटर प्राथमिकता तय करके इस राशि से कार्य करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी कॉरपोरेटरों और वार्डों की समस्या को सुनने के बाद लगता है कि छोटी-छोटी बहुत सी समस्याएं हैं। इन्हें हम जल्द हल करवाएंगे। पहले बड़ी व मोटी समस्याओं को हल करना होगा। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस काम कर रही है। इसमें और सतर्कता लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हम नगर निगम को सशक्त बनाएंगे। इसके लिए यहां के कर्मचारियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू में बिजली की काफी किल्लत है लेकिन यह सब 370 की देन है। हमारे पास नदियां तो हैं लेकिन पनबिजली परियोजनाएं नहीं। हम इस दिशा में भी प्रभावी कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट तो शुरू होगा ही लेकिन शहर में कचरा उठाने की ही व्यवस्था नहीं है। इस दिशा में प्रयास करने होंगे। उन्होंने कॉरपोरेटरों से कहा कि हम सभी को राजस्व जुटाना होगा। राजस्व होगा तभी विकास कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने बीडीसी बनाकर पंचों, सरपंचों को सशक्त किया है, ऐसे ही कॉरपोरेटर भी मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि 370 हटने के बाद जम्मू की जमीनें बाहर के लोग ले लेंगे। कोई किसी की जमीन हड़प नहीं सकता। उन्होंने कहा कि रेत-बजरी उठाने का मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। उन्होंने शहर के विकास को गति देने का यकीन दिलाते हुए कहा कि आने वाले कुछ सालों में जम्मू शहर अपनी पहचान खुद बताएगा। निगम सशक्त बनाया जाएगा।

-------17-1-20------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.