Move to Jagran APP

शहर की सफाई व्यवस्था में होगा सुधार, 250 से अब 150 लोगों पर होगा एक सफाईकर्मी

निगम 150 लोगों पर एक सफाई कर्मी रखेगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द जनरल हाउस में कॉरपोरेटरों से विचार-विमर्श के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

By Edited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 12:33 PM (IST)
शहर की सफाई व्यवस्था में होगा सुधार, 250 से अब 150 लोगों पर होगा एक सफाईकर्मी
शहर की सफाई व्यवस्था में होगा सुधार, 250 से अब 150 लोगों पर होगा एक सफाईकर्मी

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर के सभी 75 वार्डो को साफ-सुथरा बनाने के लिए जम्मू नगर निगम पुरानी व्यवस्था में बदलाव लाने की तैयारी करने लगा है। इसके लिए निगम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ हर वार्ड में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। विगत में 250 लोगों पर एक सफाई कर्मी रहता था। अब चूंकि क्षेत्र काफी बढ़ गए है। निगम 150 लोगों पर एक सफाई कर्मी रखेगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द जनरल हाउस में कॉरपोरेटरों से विचार-विमर्श के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

loksabha election banner

शहर का क्षेत्र बढ़ाते हुए 75 वार्ड बना दिए गए हैं। इससे पहले 71 वार्ड थे। अभी तक नए वार्डो में सफाई कर्मी नहीं दिख रहे हैं। इतना ही नहीं पुराने वार्डो में भी सफाई कर्मियों की संख्या 20 से कम रह रही है। कॉरपोरेटरों ने कर्मियों के विरोध के बावजूद उनकी हाजिरी जांचना शुरू की है ताकि सभी कर्मी वार्ड में काम करने पहुंचें। हर वार्ड में 20 से 26 सफाई कर्मी हैं। अधिकतर कर्मी वार्ड में नहीं दिखते। ऐसी शिकायतों के मद्देनजर कॉरपोरेटर हाजिरी सुनिश्चित करते हुए और कर्मियों की तैनाती की मांग कर रहे हैं। कुछ वार्ड से कर्मी ट्रांसफर होने तथा कुछ के देहांत के बावजूद उनकी जगह नए कर्मी नहीं आने से भी कर्मियों की संख्या कम हुई है। कॉरपोरेटर जल्द ही जनरल हाउस की बैठक में इसको जोरशोर से उठाने जा रहे हैं। इससे पहले मेयर व डिप्टी मेयर ने सक्रियता दिखाना शुरू कर दी है।

डिप्टी मेयर ने इसके लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं जम्मू नगर निगम की सफाई व्यवस्था देखने वाली विंग भी कर्मियों की कमी से जूझ रही है। इसके अलावा निगम डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था पर भी जोर दे रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कचरा निस्तारण को भी प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। लोगों को दो डस्टबिन देते हुए सूखे और गीले कचरे को घरों से ही अलग-अलग करवा कर उठा लिया जाएगा।

600 कैजुअल कर्मी लगेंगे

नगर निगम ने कॉरपोरेटरों के चुनाव से पूर्व ही 600 कैजुअल कर्मियों की तैनाती के लिए फार्म मांगे थे। बहुत से एनजीओ सफाई कर्मियों ने यह फार्म भरे भी। चुनाव के चलते व्यवस्था बदलने से यह प्रक्रिया रुक गई। दो साल पहले निगम ने 600 कर्मियों को कैजुअल लगाया था। इन 600 कैजुअल कर्मियों को लगाने से निगम में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ेगी। वार्डो में काम दिखना शुरू होगा।

  • हमने वार्डो में सफाई व्यवस्था का जायजा लेना शुरू किया है। हर जगह सफाई कर्मियों की दिक्कत है। हमने 150 लोगों पर एक सफाई कर्मी तैनात करने का प्रस्ताव तैयार किया है। सभी कॉरपोरेटरों से विचार-विमर्श के बाद इस व्यवस्था को लागू करेंगे। इसके लिए जल्द ही नए सफाई कर्मी लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों से सहयोग लेंगे। घरों से कचरा उठाने की व्यवस्था बनाएंगे। -पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, जम्मू
  • हेल्थ एंड सेनिटेशन विंग सेनेटरी ऑफिसर : 02
  • असिस्टेंट सेनेटरी ऑफिसर : 04
  • सेनेटरी इंस्पेक्टर : 25
  • सेनेटरी सुपरवाइजर : 97
  • क्लेरिकल स्टाफ : 14
  • चपरासी : 13
  • सफाई कर्मचारी व माश्की : 1481 (इनमें 761 स्थायी, 715 कैजुअल लेबर, 04 पीडीएल, कंसॉलीडेटेड 01 शामिल हैं।) इसके अलावा 753 एनजीओ सफाई कर्मी भी लगाए गए हैं। (स्त्रोत : जम्मू नगर निगम)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.