विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गणपति बप्पा मोरया' से गूंजा मंदिरों का शहर, जम्मू में सजे भव्य पंडाल; गांधी नगर और रेशम घर कॉलोनी में खास आयोजन

Published: Wed, 16 Sep 2026 12:44 PM (IST)

मंदिरों के शहर जम्मू में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहाँ विभिन्न हिस्सों में भव्य पंडाल सजे ...और पढ़ें

गांधीनगर में गणेश जी की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

गांधीनगर में गणेश जी की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

HighLights

  1. जम्मू में गणेश उत्सव की धूम, भव्य पंडालों में उमड़ रही भीड़।

  2. श्रद्धालु सुबह-शाम आरती, धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साह से भाग ले रहे।

  3. 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय।

जागरण संवाददाता, जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों में गणेश जी के भव्य पंडाल सजाए गए हैं, जहां श्रद्धालु सुबह-शाम आरती में शामिल होने के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।

गांधीनगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह की आरती के बाद शाम को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विशेष हवन और गणेश जी की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

रेशम घर कालोनी पार्क में भी विशेष आयोजन

वहीं, रेशम घर कालोनी पार्क में भी गणेश उत्सव को लेकर विशेष आयोजन हुए। सुबह की आरती के बाद श्रद्धालुओं ने शाम के कार्यक्रमों में भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

शाम को आयोजित कार्यक्रमों के दौरान श्री गणेश जी के जीवन पर आधारित झलकियां भी दर्शाई गई। पंडित सुभाष शास्त्री ने भगवान गणेश जी की कथा सुनाई और सभी श्रद्धालु को बताया कि क्यों गणेश जी अग्रिम पूजनीय हैं।

पंडालों में दिनभर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे। शहर में सार्वजनिक पंडालों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों में भी गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। श्रद्धालु भक्ति और उल्लास के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

गोल मार्केट गांधी नगर में आयोजित कार्यक्रम

वहीं भारतीय वैदिक संस्थान जम्मू की ओर से गोल मार्केट गांधी नगर में आयोजित कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य आयोजक महंत संजय दास गणपत्य ने कहा ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों की भागेदारी बहुत जरूरी है।

उन्हें अपनी संस्कृति, अपने देवी देवताओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए। शाम को होने वाल हर कार्यक्रम आकर्षक होता है। कोई भी श्रद्धालु सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग ले सकता है।

पूरा शहर गणपति जी की महिमा में लीन

श्री गणेशोत्सव के चलते घरों में भी कई लोगों ने श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर रखी है और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना चल रही है। इन दिनों जिस भी गली मोहल्ले से निकलो भगवान गणपति जी की आस्था की एक अलग ही झलक मिलती है। ऐसा लगता है मानों पूरा शहर गणपति जी की महिमा में लीन हो।