Move to Jagran APP

Kashmir: गांदरबल में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का निष्कासन का मामला अदालत पहुंचा

हम पर असामाजिक गतिविधियों मे लिप्त होने का आरोप लगाया है उन्हेंं बताना चाहिए कि यह कौन सी गतिविधियां हैं। उन्हेंं शायद मालूम नहीं कि इस तरह के शब्दों का प्रयोग किसी महिला की जिंदगी कैसे बर्बाद कर देता है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 07:44 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 07:44 AM (IST)
Kashmir: गांदरबल में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का निष्कासन का मामला अदालत पहुंचा
शुक्रवार को जिला प्रधान व पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को कानूनी नोटिस भेज दिया है।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर: भाजपा की गांदरबल जिला इकाई में दो महिला कार्यकर्ताओं का पार्टी से निष्कासन का मामला अदालत में पहुंच गया है। निष्कासित महिला कार्यकर्ताओं ने अपने निष्कासन को चुनौती देने के साथ ही मानहानि का दावा भी कर दिया है।

loksabha election banner

गांदरबल जिला भाजपा इकाई के प्रधान गुलाम हसन राथर ने रुहिना शहजाद और राबिया रसूल पर अनुशासनहीनता, पार्टी विरोधी व असामाजिक गतिविधियों का आरोप लगाते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त की है। राबिया रसूल महिला मोर्चा की जिला प्रधान भी हैं। उन्होंने शुक्रवार को जिला प्रधान व पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को कानूनी नोटिस भेज दिया है।

राबिया रसूल और रुहिना शहजाद ने कहा कि हमारा निष्कासन पार्टी के चंद नेताओं ने अपनी मर्जी से किया है। पार्टी आलाकमान को इस बारे में सूचित नहीं किया गया। हमारा निष्कासन अवैध है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे निष्कासन के लिए जो शब्द इस्तेमाल किए गए हैं, वह अत्यंत आपत्तिजनक हैं। उनसे हमारी प्रतिष्ठा और सम्मान का गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने हम पर असामाजिक गतिविधियों मे लिप्त होने का आरोप लगाया है, उन्हेंं बताना चाहिए कि यह कौन सी गतिविधियां हैं। उन्हेंं शायद मालूम नहीं कि इस तरह के शब्दों का प्रयोग किसी महिला की जिंदगी कैसे बर्बाद कर देता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.