गगन भगत की भाजपा को चेतावनी, कहा दिस दिन में पार्टी को कर देंगे एक्सपोज
मैं जल्द सार्वजनिक करूंगा कि पार्टी में किस तरह से पैसे लिए जाते हैं। मुझे भाजपा से इसलिए निकाला गया क्योंकि मैं एक दलित हूं।
जम्मू, जम्मू। प्रदेश भाजपा ने भ्रष्टाचार को बोलवाला होने का आरोप लगाते हुए आरएसपुरा के पूर्व विधायक डा गगन भगत ने कहा है कि वह दस दिन में पार्टी को एक्सपोज कर देंगे। आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से उपजे विवाद के बाद भाजपा ने गगन भगत को पार्टी से बाहर निकाल दिया था।
भगत ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व पर अयोग्य सहयोग निधि के नाम पर पैसे बसूले जाते हैं। मैं जल्द सार्वजनिक करूंगा कि पार्टी में किस तरह से पैसे लिए जाते हैं। मुझे भाजपा से इसलिए निकाला गया क्योंकि मैं एक दलित हूं। वह भाजपा से निकाले जाने के बाद जम्मू में संवाददाता सम्मेलन को संबाेधित कर रहे थे। भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल को निशाना बनाते हुए उन्हाेंने कहा कि वह अपनी मर्जी से भाजपा को चला रहे हैं। राज्य में भाजपा का कोई भविष्य नही है व इस पार्टी को सुपड़ा संसदीय, विधानसभा चुनाव में साफ हो जाएगा।
भाजपा को जम्मू विरोधी व पीडीपी को जम्मू समर्थक पार्टी करार देते हुए गगन भगत ने कहा कि मैं जल्द किसी पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ूंगा। भाजपा को छोड़ सभी पार्टियां जम्मू,कश्मीर व लद्दाख से इंसाफ करना चाहती हैं। मैं हाल ही में महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला आदि से भी मिला था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा में दम है तो वह चुनाव लड़ने से पहले मुख्यमंत्री के पद के अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करे।
गगन भगत ने कहा कि कश्मीरी देश विरोधी नहीं हैं। अधिकतर कश्मीरी युवा देश के विभिन्न हिस्सों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा ने राज्य में गुलाम की भूमिका निभाते हुए कश्मीर को जम्मू से बांटने की कोशिश की। यही कारण था कि लद्दाख को नजरअंदाज करने के विराेध में इस पार्टी के सांसद ने त्यागपत्र दे दिया। अलबत्ता वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट मिलने के बारे में उन्होंने कहा कि वह जीतने की स्थिति में थे इस लिए उन्हें टिकट दी गई। मैं एक बार वोट मांगने दलित बस्तियों में जाउंगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मैने लोगों को शराब नही पिलाई थी। अलबत्ता कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने शराब मांगी थी।
भाजपा की अनुशासन समिति को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि मैं नेताओं के पीछे नही घूमा, इस लिए मेरे परिवारिक मामलों को लेकर मुझे निशाना गया। प्रदेश भाजपा के कई नेताओं ने शादी ही नही की है, वे क्या जाने परिवार क्या होता है। उन्होंने कहा कि हाल में भाजपा कार्यकर्ता प्रिया जराल ने भी आरोप लगाए थे लेकिन अनुशासन समिति ने कोई कार्रवाई नही की।