Move to Jagran APP

Jammu: बंधुरक्ख में प्लास्टिक निस्तारण यूनिट का हुआ शिलान्यास, तीन महीने में काम करना शुरू करेगी युनिट, बनाए जाएंगे प्लास्टिक उत्पाद

सोमवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शहर के बंधुरक्ख में प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए इस युनिट का शिलान्यास किया। यह युनिट करीब 2.25 करोड़ रुपये में बनकर तैयार होगी। नींव पत्थर रखने के बाद मेयर ने कहा कि इस युनिट में प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल किया जाएगा।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 06:32 PM (IST)
Jammu: बंधुरक्ख में प्लास्टिक निस्तारण यूनिट का हुआ शिलान्यास, तीन महीने में काम करना शुरू करेगी युनिट, बनाए जाएंगे प्लास्टिक उत्पाद
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता बंधुरक्ख में प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के युनिट का नींव पत्थर रखते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू नगर निगम देश का पहला ऐसा नगर निगम बनने जा रहा है जिसके पास प्लास्टिक कचरे से गमले, कूड़ेदान व अन्य सामान बनाने की युनिट होगी। फिलहाल देश में प्राइवेट कंपनियों ही प्लास्टिक खरीद कर इससे सामान बनाती और बेचती हैं।

loksabha election banner

सोमवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शहर के बंधुरक्ख में प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए इस युनिट का शिलान्यास किया। यह युनिट करीब 2.25 करोड़ रुपये में बनकर तैयार होगी। नींव पत्थर रखने के बाद मेयर ने कहा कि इस युनिट में प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल किया जाएगा। इससे शहर से प्लास्टिक खत्म हो जाएगी। कचरा ठिकाने लग जाया करेगा और जम्मू स्वच्छ और स्वस्थ बनेगा।

पिछले सप्ताह ही नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट के लिए सेंटर फार इंवायरंमेंट एजूकेशन (सीईई) और एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता किया था जिसमें नगर निगम ने युनिट लगाने के लिए जगह दी है। आज इस जमीन पर युनिट का नींव पत्थर रखा गया। उम्मीद जताई गई कि कुछ महीनों में युनिट लगकर तैयार हो जाएगी और फिर प्लास्टिक से सामान बनने लगेगा। इस मौके पर डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, स्वच्छ भारत कमेटी के चेयरमैन हरदीप सिंह मनकोटिया, पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन राज कुमार त्रखान, सोशल जस्टिस कमेटी के चेयरमैन अजय गुप्ता व निगम आयुक्त राहुल यादवभी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि करीब नौ माह पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां प्लास्टिक कचरा रिसाइकिलिंग युनिट का उद्घाटन किया था। जिसके काम स्वरूप जम्मू नगर निगम को द्वितीय पुरस्कार भी मिला। अब निगम इस कचरे से गमले और कूड़ेदान तैयार करेगा। पहले यहां लगी युनिट से निगम कचरे में से प्लास्टिक को अलग करता था। फिर सोलह प्रकार से कचरे को छांटा जाता है। इसमें से हर प्रकार का कचरा छंट जाने के बाद विभिन्न प्रकार से प्लास्टिक के इस्तेमाल की राह आसान हो जाती है। फिर अलग-अलग जगह प्लास्टिक को ठिकाने लगाने की प्रक्रिया शुरू होती है। प्लास्टिक कचरे के दाने बनाने से लेकर मशीनों से बड़े-बड़े टुकड़े बना दिए जाते हैं। अब प्लास्टिक को बेचने के बजाय यहीं सामान बनना शुरू होगा।

दैनिक जागरण प्लास्टिक कचरे से उत्पाद बनाने संबंध समाचार को दैनिक जागरण प्रमुखता से प्रकाशित कर चुका है। अब इसका शिलान्यास हो गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले तीन महीनों में युनिट काम करन शुरू कर देगी।

प्लास्टिक मुक्त होगा जम्मू

स्वच्छ भारत कमेटी के चेयरमैन हरदीप सिंह मनकोटिया का कहना है कि जम्मू शहर से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे को बिलकुल खत्म कर दिया जाएगा। कहीं भी कचरे में अब प्लास्टिक नजर नहीं आएगी। इस प्लास्टिक को कचरे से अलग कर इसके उत्पाद तैयार कर दिए जाएंगे। फिलहाल गमले और कूड़ेदान बनाए जाएंगे। शेष जरूरत के हिसाब से उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

स्वच्छ जम्मू बनने में मिलेगी मदद

नगर निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन राज कुमार त्रखान ने कहा कि जब कचरे में से प्लास्टिक निकल जाएगा तो शहर स्वच्छ बन जाएगा। प्लास्टिक ही एकमात्र ऐसी चीज है जो नष्ट नहीं होती। अब निगम इसे रिसाइकिल कर इससे उत्पाद तैयार कर लेगा। शेष कचरे को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट कर खाद बनाई जाएगी। फिलहाल कोट भलवाल में कचरे को गहरे खड्डे बनाकर दबाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.