पूर्व क्रिकेटर एवं पंजाब सरकार के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे मां के दरबार
पंजाब सरकार में मंत्री बनने के उपरांत नवजोत सिंह सिद्धू का मां वैष्णो देवी के भवन पर यह दूसरा दौरा है।
संवाद सहयोगी कटड़ा। मां वैष्णो देवी के आलौकिक दर्शनों के साथ ही ताजे हिमपात का आनंद लेने के लिए शनिवार दोपहर पूर्व क्रिकेटर एवं पंजाब सरकार के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू जम्मू से सीधे आधार शिविर कटरा सुबह पहुंचे और वहां से सीधे वैष्णो देवी मंदिर के लिए रवाना हो गए।
नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार सांय आयोजित होने वाली मां वैष्णो देवी की दिव्य आरती में शामिल होकर मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाएंगे। और इसके साथ ही आगामी रविवार को भी मां वैष्णो देवी की देवी की तड़के होने वाली दिव्य आरती में शामिल होंगे। और मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर सुख शांति की कामना करेंगे। और रविवार बाद दोपहर आधार शिविर कटरा पहुंचकर जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।
नवजोत सिंह सिद्धू मां वैष्णो देवी के अनन्य भक्त हैं और बीते कई वर्षों से लगातार मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने लगातार आ रहे हैं जब जब मां वैष्णो देवी ने सिद्धू को बुलाया तब तब नवजोत सिंह सिद्धू सीधे मां के दरबार पहुंचे पंजाब सरकार में मंत्री बनने के उपरांत नवजोत सिंह सिद्धू का मां वैष्णो देवी के भवन पर दूसरा दौरा है। सिद्धू शनिवार रात मां के दरबार विश्राम कर रविवार को भी दिव्य आरती में शामिल होंगे।