Move to Jagran APP

विदेशी हसीना ने जम्मू के व्यापारी को लगाया लाखों का चूना, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय गिरोह चला रही साउथ अफ्रिका की महिला ने जम्मू के एक व्यापारी को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फांसकर लाखों का चूना लगा दिया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 01:53 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 01:53 PM (IST)
विदेशी हसीना ने जम्मू के व्यापारी को लगाया लाखों का चूना, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
विदेशी हसीना ने जम्मू के व्यापारी को लगाया लाखों का चूना, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

जम्मू, जेएनएन। दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय गिरोह चला रही साउथ अफ्रिका की महिला ने जम्मू के एक व्यापारी को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फांसकर लाखों का चूना लगा दिया। गैंग की सरगना यह शातिर महिला पहले भी कई व्यापारियों को चूना लगा चुकी है। रूपये ऐंठने के बाद यह विदेशी महिला अपने गिरोह के सदस्य बदल देती थी ताकि पुलिस के शिकंजे में न फंस सके। यह महिला कितनी शातिर है इसका अंदाजा आज इस बात से लगा सकते हैं कि जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच को इस गिरोह का पर्दाफाश करने में ढाई साल लग गए।

loksabha election banner

जम्मू कश्मीर क्राइम ब्रांच ने विदेशी महिला को गिरोह के दो सदस्यों सहित दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू के नामी उद्याेगपति टीआरजी इंडस्ट्रीज के टाउन हाल में स्थित जम्मू कश्मीर बैंक के खाते से इस महिला ने बड़ी सफाई से वर्ष 2016 में पहली जून से लेकर 9 जून के बीच 94.10 लाख रूपये निकाल लिए। एसएसपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि जांच में पाया गया कि विक्रम सिंह निवासी जो पहले लडोई सराय, नियर सीएनजी फिलिंग स्टेशन, न्यू दिल्ली में रहता है, वह इसमें शामिल है। इस समय विक्रम मकान नंबर 16, सेक्टर 9, दूसरी मंजिल, किश्नघाट बसंत कुंज दिल्ली में रह रहा है। उसी ने सबसे पहले टीआरजी इंडस्ट्रीज का 7.5 लाख रूपया धोखाधड़ी से निकलवा।

पड़ताल आगे बढ़ी तो यह सच सामने आया कि रूपया जम्मू कश्मीर बैंक की टाउन हाल शाखा से आरोपित के खाते में ट्रांसफर हुआ है। आरोपित विक्रम सिंह से जब गहन पूछताछ हुई तो पता चला कि इस गैंग की सरगना विदेशी महिला है। उसी ने टीआरजी इंडस्ट्रीज के बैंक खाते से 94.10 लाख रूपये निकलवा लिए। दिल्ली में बैठ अतंरराष्ट्रीय गिरोह चला रही विदेशी महिला सुजैन जीनत मैकाकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला सुजैन साउथ अफ्रीका में कुवासी, घाना की रहनेवाली है। वह इस समय न्यू अशोक नगर, ब्लाक-बी, नियर मैट्रों स्टेशन नई दिल्ली में रह रही है।

जांच में यह भी पाया गया कि महिला अकसर धोधाधड़ी को अंजाम देने के लिए अपने गैंग के सदस्य को बदल देती थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.