Move to Jagran APP

20 से फिर बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार हालांकि आज भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 19 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। जम्मू शहर व आसपास के मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 09:03 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 09:03 AM (IST)
20 से फिर बारिश और बर्फबारी
20 से फिर बारिश और बर्फबारी

जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य में 20 से 23 जनवरी से फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि, आज भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 19 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। जम्मू शहर व आसपास के मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा रहेगा।

loksabha election banner

इस बीच, शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे खुला रहा, लेकिन यातायात एकतरफा रहा। श्रीनगर से जम्मू के लिए छोटे वाहनों को भी छोड़ा गया। कोई भी बड़ा वाहन मसलन, ट्रक और बसों को नहीं छोड़ा गया। नेशनल हाईवे पर पूरे रास्ते में जगह-जगह ट्रक और अन्य बड़े वाहन फंसे हुए हैं। जम्मू से श्रीनगर जाने वाले भी हजारों वाहन जगह-जगह रुके हैं। जम्मू शहर के बाहरी इलाके नगरोटा में हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। कई ट्रक चालक पांच से छह दिन से यहां फंसे हैं। इन्हें सुबह और शाम को हाईवे पर ही खाना पकाते आसानी से देखा जा सकता है।

जम्मू शहर व आसपास के इलाकों में शुक्रवार तड़के से ही कोहरा छाया हुआ था। करीब नौ बजे कोहरा छटा। उसके बाद खिली धूप राहत भरी रही। अलबत्ता शीतलहर का प्रकोप बना रहा। इसी बीच जम्मू शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 19.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। विगत दिवस तक पारा सामान्य से कम चल रहा था। तापमान में बढ़ोतरी से शहर में दिन के समय ठिठुरन कम हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 7.6 रिकार्ड किया गया। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को पिछले कुछ दिनों से कंपा देने वाली सर्दी से तो राहत मिली लेकिन ठंडी हवाएं अभी भी चल रही हैं। कहां कितना रहा तापमान

अधिकतम न्यूनतम

जम्मू 19.2 7.6

बनिहाल 6.8 0.6

बटोत 9.2 -1.9

कटड़ा 16.0 6.4

भद्रवाह 6.4 -2.7

श्रीनगर 3.8 -0.8

काजीगुंड 4.0 -0.2

पहलगाम 2.0 -11.9

कुपवाड़ा 8.8 -1.6

कोकरनाग 2.5 -1.9

तापमान डिग्री सेल्सियस में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.