Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर के खेल इतिहास में पहली बार होंगी विभिन्न खेलों की 17 राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, 12 हजार खिलाड़ी लेंगे भाग

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस वर्ष युवा सेवा और खेल विभाग तथा जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के लिए विभिन्न खेल विषयों में प्रदेश में 17.5 लाख युवाओं-युवतियों को शामिल करने का लक्ष्य तय किया है। विभाग और स्पोर्ट्स काउंसिल की कार्यों की समीक्षा

By Vikas AbrolEdited By: Published: Tue, 29 Jun 2021 08:56 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jun 2021 10:37 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के खेल इतिहास में पहली बार होंगी विभिन्न खेलों की 17 राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, 12 हजार खिलाड़ी लेंगे भाग
साल 2020-21 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 6,27,166 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस वर्ष युवा सेवा और खेल विभाग तथा जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के लिए विभिन्न खेल विषयों में प्रदेश में 17.5 लाख युवाओं-युवतियों को शामिल करने का लक्ष्य तय किया है। विभाग और स्पोर्ट्स काउंसिल की कार्यों की समीक्षा । बैठक में उपराज्यपाल ने खेल ढांचा विकसित करने, खेल गतिविधियां आयोजित करने और उपलब्ध स्रोतों का पूरा उपयोग करने पर जोर दिया।

loksabha election banner

उपराज्यपाल ने युवा सेवा और खेल विभाग तथा जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की समीक्षा बैठक की

बैठक में उपराज्यपाल को बताया गया कि प्रदेश की 1628 पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। अन्य पंचायतों में खेल गतिविधियों के लिए स्कूलों के मैदानों का इस्तेमाल होगा। इस पर उपराज्यपाल ने खेल विभाग को ऑनलाइन इनवेंट्री बनाने तथा विभिन्न स्तरों पर दिए गए खेलों के सामान का डाटा भी जुटाने को कहा। उन्होंने विभिन्न विभागों में काम कर रहे खिलाड़ियों को चिह्नित कर प्रशिक्षण के लिए भी उनकी सेवाएं लेने को कहा।

उपराज्यपाल को बताया गया कि साल 2020-21 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 6,27,166 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस पर उपराज्यपाल ने अलग-अलग खेलों में भाग लेने वालों को अलग से डाटा तैयार करने को कहा। उन्होंने अधिक से अधिक ट्रैकिंग रूट का पता लगाकर उन्हें लोगों के लिए वेबसाइट पर डालने को कहा। उपराज्यपाल ने वर्तमान खेल ढांचे को अपग्रेड करने के लिए कहा। उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों और कोच को प्राथमिकता पर टीकाकरण करवाने को कहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्य जल स्रोतों को फिर से ठीक करने को कहा।

प्रदेश में पहली बार 17 राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

पहली बार जम्मू कश्मीर विभिन्न खेलों में 17 राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने जा रहा है। इनमें सभी प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 12 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।

मंजूरी के लिए खेलो इंडिया प्रोजेक्ट के तहत 26 प्रोजेक्ट खेल मंत्रालय को भेजे

खेल विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने उपराज्यपाल को बताया गया कि खेलो इंडिया प्रोजेक्ट के तहत खेल मंत्रालय को मंजूरी के लिए 26 प्रोजेक्ट भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत 31 प्रोजेक्ट के लिए 200 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इनमें 22 मल्टीपर्पस इंडोर स्पोर्ट्स हॉल शामिल हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.