विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जनता की समस्याओं पर दें ध्यान', उमर कैबिनेट के विस्तार पर फारूक अब्दुल्ला का आया रिएक्शन

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:54 PM (IST)

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई ...और पढ़ें

उमर कैबिनेट के विस्तार पर फारूक अब्दुल्ला का आया रिएक्शन। फाइल फोटो

उमर कैबिनेट के विस्तार पर फारूक अब्दुल्ला का आया रिएक्शन। फाइल फोटो

HighLights

  1. फारूक अब्दुल्ला ने मंत्रिमंडल विस्तार को अच्छा बदलाव बताया।

  2. नए मंत्रियों से जनता की समस्याओं के समाधान की उम्मीद।

  3. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने स्वागत किया है। उन्होंने मंत्रिमंडल में हुए बदलाव को बहुत अच्छा परिवर्तन बताते हुए उम्मीद जताई कि नए मंत्री जनता की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।

मंगलवार को श्रीनगर में लोक भवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चार विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार के साथ उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार में चार नए मंत्री शामिल हुए हैं।

मंत्रिमंडल में बहुत अच्छा बदलाव हुआ

नेशनल कांफ्रेंस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मंत्रिमंडल में बहुत अच्छा बदलाव हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मंत्री लोगों की परेशानियों और समस्याओं को कम करने के लिए काम करेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार को नेशनल कांफ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नए मंत्रियों के शामिल होने से प्रशासनिक कामकाज को मजबूती मिलेगी और जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास तेज होंगे।