जम्मू कश्मीर के सियाड बाबा में भूस्खलन, पांच की मौत; 27 घायल
सियाड बाबा की पहाड़ी पर भूस्खलन होने से गिरे मलबे की चपेट में नीचे मौजूद कई लोग आ गए।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 05:08 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रियासी। रियासी के लोकप्रिय पर्यटन स्थल सियाड बाबा में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सियाड़ बाबा की पहाड़ी पर भूस्खलन होने से गिरे मलबे की चपेट में नीचे मौजूद कई लोग आ गए।
जानकारी के मुताबिक, आधिकारिक तौर पर अब तक मलबे में दबने की वजह से पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 के करीब लोग घायल हो गए। पुलिस और जिला प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। सभी घायल नारायणा अस्पताल कटरा रेफर किए गिए हैं।
रविवार को अवकाश होने की वजह से सियाड बाबा में काफी भीड़ थी। घायलों को रियासी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें