Move to Jagran APP

कश्मीर में 14 नए संक्रमितों में पांच बच्चे, एक तब्लीगी जमात का

पांचवीं संक्रमित भी छोटी लड़की है। उसकी मां भी शिक्षक है और वह भी कुछ दिन पहले संक्रमित पाई गई थी। इन पांचों को मेडिकल कालेज बारामुला में भर्ती करवाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 01:46 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:17 AM (IST)
कश्मीर में 14 नए संक्रमितों में पांच बच्चे, एक तब्लीगी जमात का
कश्मीर में 14 नए संक्रमितों में पांच बच्चे, एक तब्लीगी जमात का

राज्य ब्यूरो, जम्मू: कश्मीर में आए 14 मरीजों में पांच बारामुला, चार शोपियां, दो बड़गाम, एक गांदरबल, एक बांडीपोरा और एक श्रीनगर जिले का है। बारामुला जिले के पांचों संक्रमित उड़ी के रहने वाले हैं। इनमें 38 वर्षीय महिला और उसकी तीन बेटियां जिनकी उम्र आठ साल, 14 साल और 12 साल शामिल हैं। महिला शिक्षक है। पांचवीं संक्रमित भी छोटी लड़की है। उसकी मां भी शिक्षक है और वह भी कुछ दिन पहले संक्रमित पाई गई थी। इन पांचों को मेडिकल कालेज बारामुला में भर्ती करवाया गया है।

loksabha election banner

शोपियां में चार में दो बुजुर्ग दंपत्ति हैं। उनकी उम्र 68 साल और 65 साल है। यह 16 मार्च को सऊदी अरब से आए थे। अन्य दो पीड़ित भी उनके साथ ही आए थे। बड़गाम के दो मरीजों में 24 साल का युवक शामिल है। वह भी पहले से पाजिटिव आए मरीज के संपर्क में था। दूसरा चौदह साल का किशोर है। उसका चचेरा भाई 31 मार्च को पाजिटिव आया था।

इसी तरह, श्रीनगर से पाजिटिव आई युवती की उम्र 21 साल है। वह जवाहर नगर का रहने वाली है। वह इंडोनेशिया से आई थी। वह जकूरा में क्वारंटाइन में थी, जिसे अब सीडी अस्पताल में भेजा गया है। बांडीपोरा से संक्रमित आया व्यक्ति गुरेज का रहने वाला है। वह भोपाल से आया था और जब्लीगी जमात से संबंध रखता है। उसे 26 मार्च को होम क्वारंटाइन में रखा गया था। अब उसे स्किम्स में भर्ती करवाया गया है। गांदरबल जिले का मरीज गुजहामा वकूरा का रहने वाला है। उसके सैंपल एक दिन पहले ही लिए गए थे। अब उसके सैंपल पाजिटिव आने के बाद उसे जिला अस्पताल गांदरबल में भर्ती करवाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.