बाबा अमरनाथ यात्रा की प्रथम पूजा आज, बुड्ढा अमरनाथ यात्रा न्यास की टोली कश्मीर रवाना Jammu News
पहली जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की प्रथम पूजा के लिए बाबा अमरनाथ एवं बुड्ढा अमरनाथ यात्रा न्यास की टोली रविवार को पहलगाम (कश्मीर) के लिए रवाना हो गई
जम्मू, जागरण संवाददाता। पहली जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की प्रथम पूजा के लिए बाबा अमरनाथ एवं बुड्ढा अमरनाथ यात्रा न्यास की टोली रविवार को पहलगाम (कश्मीर) के लिए रवाना हो गई। चार सदस्यीय टोली में न्यास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्ण चाड़क, उपाध्यक्ष शक्तिदत शर्मा, महामंत्री दर्शन खजुरिया, राजेश भसीन शामिल हैं। सभी लोग सुबह साढ़े सात बजे जम्मू से निकले।
रविवार रात का पड़ाव पहलगाम में गुजार कर सोमवार सुबह टोली चंदनबाड़ी के लिए बढ़ेगी। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने सुबह साढ़े नौ बजे प्रथम पूजा कार्यक्रम का आयोजन रखा है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन प्रथम पूजा होती है जिसमें बोर्ड के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी शामिल होते हैं।
न्यास के सदस्यों को भी इसमें आने के लिए बोर्ड ने न्योता दिया है। शक्तिदत्त ने बताया कि प्रथम पूजा में शामिल होना अनोखा अहसास है। प्रथम पूजा में न्यास के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा के लिए वे वहां पूजा अर्चना करेंगे। मंगलवार को न्यास की टोली जम्मू लौट आएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप