Move to Jagran APP

वैष्णो माता के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री काजोल, भवन की ओर पैदल हुईं रवाना

अभिनेत्री आरती के दौरान मां वैष्णो देवी का गुणगान करेंगी और इसके साथ ही मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाएंगी और फिर शनिवार दोपहर को आधार शिविर कटड़ा वापस आकर अपने साथियों संग जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगी।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 04:01 PM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 04:01 PM (IST)
वैष्णो माता के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री काजोल, भवन की ओर पैदल हुईं रवाना
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल मां वैष्णो देवी की अनन्य भक्त हैं। वह मां वैष्णो देवी के दरबार आती रहती हैं।

कटड़ा, संवाद सहयोगी : बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपने साथियों संग मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचीं। बीते वीरवार रात को ही वह आधार शिविर कटड़ा पहुंचीं। कटड़ा में विश्राम करने के बाद शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे वह अपने साथियों के साथ पैदल ही मां वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हुईं। जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल शुक्रवार रात मां वैष्णो देवी भवन पर ही गुजारेंगी और शनिवार तड़के मां वैष्णो देवी की आयोजित होने वाली दिव्य आरती में शामिल होंगी।

loksabha election banner

अभिनेत्री आरती के दौरान मां वैष्णो देवी का गुणगान करेंगी और इसके साथ ही मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाएंगी और फिर शनिवार दोपहर को आधार शिविर कटड़ा वापस आकर अपने साथियों संग जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगी। वैष्णो देवी की पैदल यात्रा के दौरान अभिनेत्री काजोल और उनके साथियों का भवन मार्ग पर श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारे लगाकर हौसला बढ़ाते रहे। वह भी मां के जायकारे लगाते उत्साह से बढ़ती रहीं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल मां वैष्णो देवी की अनन्य भक्त हैं। वह समय समय पर मां वैष्णो देवी के दरबार आती रहती हैं। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ परिणय सूत्र में बंद जाने के बाद भी अपने पति के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने आई थीं। वह सलीब्रिटी होने के बावजूद माता के चरणों में आम श्रद्धालुओं की तरह पैदल जाना ही पसंद करती हैं। हालांकि उनकी सुरक्षा को लेकर श्राइन बोर्ड प्रशासन सतर्क जरूर रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.