Move to Jagran APP

संपत्ति विवाद ने लिया खूनी रंग, दोनों रिश्तेदारों के तीन सदस्य घायल

गार सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि राम सिंह अपने साथियों के साथ जबरन उनके घर पर घुस आए और उन पर हमला कर लिया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 04:42 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 04:42 PM (IST)
संपत्ति विवाद ने लिया खूनी रंग, दोनों रिश्तेदारों के तीन सदस्य घायल
संपत्ति विवाद ने लिया खूनी रंग, दोनों रिश्तेदारों के तीन सदस्य घायल

जम्मू, जागरण संवाददाता। कानाचक्क के मिश्रीवाला में रहने वाले रिश्तेदारों में लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद ने खूनी रंग ले लिया। दोनों परिवारों के सदस्य अापस में भीड़ गए। जिसमें तीन लोगों को चोटें आ गई। दोनों दलों की शिकायत में कानाचक्क पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार रिश्तेदार में भाई राम सिंह और गार सिंह के बीच पुश्तैनी संपत्ति के बटवारे को लेकर तनाव चल रहा है। गत सोमवार शाम को दोनों परिवारों के सदस्य आमने सामने हो गए। दोनों ने एक दूसरे पर लाठियों, डंडो के अलावा लात घुसों से हमला करना शुरू कर दिया। हमले में दोनों दलों के तीन सदस्य घायल हो गए। मारपीट की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए।

गार सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि राम सिंह अपने साथियों के साथ जबरन उनके घर पर घुस आए और उन पर हमला कर लिया। वहीं, राम सिंह ने गार सिंह के परिवार के सदस्यों को हमला करने का आरोप लगाया। एसएचओ कानाचक्क रूमाल सिंह के अनुसार दोनों दलों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

सगे भाइयों ने किया पड़ोसी पर हमला 

वहीं, दोमाना के दुर्गा नगर में पुरानी रंजिश के चलते सगे भाइयों ने पड़ोसी के घर में घुस कर उसपर हमला कर दिया। मारपीट की इस शिकायत पर दोमाना पुलिस थाने में राजेंद्र सिंह और अमर सिंह निवासी दुर्गा नगर के विरुद्ध मामले को दर्ज कर लिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.