Move to Jagran APP

Jammu: अंतरराज्यीय बस सेवा नहीं शुरू होने पर जताया रोष, कहा- यात्रियों को हो रही परेशानी

प्रशासन को चाहिए कि लखनपुर में हो रही रोक टोक बंद की जाए और यात्रियों को बिना सामान्य तौर पर जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने दिया जाए। वहीं मांग की कि गई अन्य राज्यों से सीधे जम्मू के लिए बसें की जाएं।

By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 06:16 AM (IST)
Jammu: अंतरराज्यीय बस सेवा नहीं शुरू होने पर जताया रोष, कहा- यात्रियों को हो रही परेशानी
जो लोग अपनी निजी वाहन से आते हैं को लखनपुर में येलो फार्म भरना पड़ता है।

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू कश्मीर में आने के लिए लखनपुर में यात्रियों को हो रही परेशानियों को दूर करने और दूसरे राज्यों से सीधे जम्मू कश्मीर के लिए बस सेवा आरंभ करने की मांग कर डोगरा फ्रंट शिव सेना ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोविड से पूरा देश उबर रहा है, लेकिन जम्मू कश्मीर में आने वाले लोगों की परेशानियां कम नहीं की जा रही। इससे जम्मू कश्मीर में पर्यटन उद्योग परवान नही चढ़ पा रहा है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। वहीं मांग की कि लखनपुर में श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई अड़चने बिना देरी किए दूर की जाएं।

वहीं अंतर्राज्यीय बस सेवाएं शुरू की जाएं। अगर ऐसा नही किया जाता तो डोगरा फ्रंट शिव सेना को अपना आंदोलन और कड़ा करना पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को लखनपुर में बस से उतार लिया जाता है और पैदल चलाकर लखनपुर में प्रवेश करने दिया जाता है। वहां पर श्रद्धालुओं को दूसरी बस लेनी पड़ती है।

जो लोग अपनी निजी वाहन से आते हैं को लखनपुर में येलो फार्म भरना पड़ता है। यह सब अड़चन क्यों। इससे यात्री परेशान हो रहा है। प्रशासन को चाहिए कि लखनपुर में हो रही रोक टोक बंद की जाए और यात्रियों को बिना सामान्य तौर पर जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने दिया जाए। वहीं मांग की कि गई अन्य राज्यों से सीधे जम्मू के लिए बसें की जाएं।

इससे श्रद्धालु लोग तो सीधे आ ही सकेंगे वहीं दूसरे राज्यों में पढ़ने वाले विद्यार्थी आसानी से आ जा सकेंगे। इस मौके पर कीमती, बचन, अभिषेक, सुरजीत, कालू, बंटू, प्रेम, लब्बा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.