विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीकेंड पर घूमने का है प्लान? जम्मू के गोल मार्केट पहुंचें, यहां डोगरी स्वाद से लोकल शॉपिंग तक सबकुछ; एंट्री फ्री

Published: Sat, 19 Sep 2026 12:02 PM (IST)

जम्मू के गांधी नगर में तीन दिवसीय जम्मू एक्सपो 2026 का शुभारंभ हुआ, जो शिल्प, संस्कृति और पारंपरिक डोगरी जायके ...और पढ़ें

गांधी नगर के गोल मार्केट में जम्मू एक्सपो 2026 का आगाज। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)

गांधी नगर के गोल मार्केट में जम्मू एक्सपो 2026 का आगाज(फोटो- इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. जम्मू एक्सपो 2026 गांधी नगर के गोल मार्केट में शुरू हुआ।

  2. स्थानीय शिल्प, संस्कृति और पारंपरिक डोगरी जायके का संगम।

  3. उद्यमियों, कारीगरों और स्टार्टअप्स को उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच।

जागरण संवाददाता, जम्मू। शहर के गांधी नगर स्थित गोल मार्केट में शुक्रवार को तीन दिवसीय जम्मू एक्सपो 2026 का शुभारंभ हुआ। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, जम्मू-कश्मीर सरकार के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 20 सितंबर 2026 तक चलेगी।

शिल्प, संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों के उत्सव के रूप में आयोजित यह प्रदर्शनी स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों, एमएसएमई, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है।

इस एक्सपो का आयोजन डिस्कवर लोकल, एक्सपीरियंस डोगरी कुजीन, कनेक्ट विद मार्केट्स की थीम के तहत किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य जम्मू की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उद्यमशीलता को नई पहचान दिलाना है। हाल ही में श्रीनगर के जबरवान पार्क में संपन्न हुए कश्मीर एक्सपो 2026 की सफलता के बाद यह पहल पूरे केंद्र शासित प्रदेश में स्थानीय उद्यमों को बाजार से जोड़ने के प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

टेस्ट आफ जम्मू फूड कार्नर मुख्य आकर्षण 

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण टेस्ट आफ जम्मू फूड कार्नर है, जहां पारंपरिक डोगरी व्यंजन, स्थानीय पेय पदार्थ और स्नैक्स आगंतुकों को खूब लुभा रहे हैं। इसके साथ ही, स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम के माहौल को उत्सव में बदल रही हैं।

एक्सपो में एक जिला एक उत्पाद, ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद और स्टार्टअप्स के नवाचारों के लिए विशेष स्टाल लगाए गए हैं।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजा

उद्घाटन के अवसर पर जेकेटीपीओ के प्रबंध निदेशक सुदर्शन कुमार, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशक मोहम्मद नजीर शेख और हथकरघा निगम के प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह मन्हास उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उद्यम प्रोत्साहन के साथ सांस्कृतिक विरासत को जोड़कर स्थानीय उत्पादों को मजबूत बाजार उपलब्ध कराना है।

जेकेटीपीओ ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से एक्सपो में आकर स्थानीय कारीगरों का उत्साहवर्धन करने और जम्मू के जायके व संस्कृति का आनंद लेने की अपील की है।