'पाकिस्तान के हर दुस्साहस का करारा जवाब', LoC पर गरजे उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, परखी सेना की तैयारी
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर सैन्य टुकड़ियों की आप्रेशनल तैयारियों और युद्धक क्षमताओं का जायजा लिया।
-1792452545638_m.webp)
सेना की उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा। फाइल फोटो
HighLights
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उत्तरी कश्मीर एलओसी पर सैन्य तैयारियों का जायजा लिया।
आगामी सर्दियों के लिए घुसपैठ रोकने की रणनीति पर अधिकारियों से चर्चा।
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में सैन्य अभियानों को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने सोमवार को उत्तर कश्मीर में एलओसी पर अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कर वहां तैनात सेना की टुकड़ियों की आप्रेशनल तैयारियों और युद्धक क्षमताओं का जायजा लिया।
रणनीतिक रूप से संवेदनशील इस क्षेत्र में दौरे के दौरान उन्होंने सैनिकों की तैयारियों की समीक्षा की और बदलती परिस्थितियों में हर चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना करने की क्षमता बनाए रखने पर जोर दिया।
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने आगामी सर्दियों के मद्देनजर सेना की तैयारियों का आकलन करते हुए एलओसी पर घुसपैठ और पाकिस्तानी सेना के किसी भी दुस्साहस से निपटने की शीतकालीन रणनीति पर भी संबधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बीच सैन्य अभियानों को प्रभावी बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
किसी भी चुनौती को निपटने के लिए तैयार
लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक प्रतिकूल जलवायु में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, तकनीकी नवाचार और सैन्य क्षमताओं का निरंतर विकास आवश्यक है। उन्होंने परिचालन मजबूती बनाए रखने तथा किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सैनिकों की तैयारियों को लगातार बेहतर बनाने पर जोर दिया।
उत्तरी कमान प्रमुख का यह दौरा ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब सेना को बदलते मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अपनी परिचालन क्षमता बनाए रखने के लिए तैयार रहना होता है
