विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir News: जम्मू में रोहिंग्याओं के मददगारों पर पुलिस की गिरी गाज, आठ लोग गिरफ्तार

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Fri, 22 Dec 2023 12:02 PM (IST)

Jammu Kashmir Update जम्मू में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को शरण देने पर पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ ...और पढ़ें

Jammu News: रोहिंग्याओं को शरण देने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार
Jammu News: रोहिंग्याओं को शरण देने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार

HighLights

  1. रोहिंग्याओं को शरण देने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार
  2. नवाबाद पुलिस ने भगवानी नगर्र तालाब तिल्लो निवासी फरमाल अली को गिरफ्तार किया।
  3. दोमाना पुलिस ने कैंप गोल गुजराल ओम नगर (मढ़) निवासी मिदा को गिरफ्तार किया।
  4. सतवारी पुलिस ने पश्चिम बंगाल के तपन चौधरी को गिरफ्तार किया। तपन इन दिनों फलाय मंडाल के नंदनी सियोडा में रहता है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को शरण देने के मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को जम्मू शहर के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया है, जबकि 30 से अधिक लोगों से अभी भी पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है, उनकी इस मामले में भूमिका साफ तौर पर सामने आई है।

वहीं, रोहिंग्याओं के आधार कार्ड बनवाने और बैंक खाते खुलवाने में उनका सहयोग करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। बीते मंगलवार को रोहिंग्याओं और उन्हें शरण देने वालों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद से कुछ लोग भूमिगत भी हो गए हैं।

जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि फरार चल रहे कुछ लोगों ने ही रोहिंग्याओं की मदद कर उन्हें भारतीय सरकार द्वारा अपने नागरिकों को जारी किए जाने वाले पहचान पत्र बनाया है। वहीं पुलिस छापेमारी के दौरान रोहिंग्याओं से बरामद दस्तावेजों और जिन प्लाट में वे रह रहे थे।

यह भी पढ़ें: Jammu News: हमले को अंजाम देने के लिए कश्मीर से आए आतंकी, इस शख्स का सबसे बड़ा हाथ; रह चुका है हिजबुल कमांडर

उनके मालिकों से लिए गए राजस्व संबंधी दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें इन दस्तावेजों की जांच करेगी। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि रोहिंग्याओं को कहीं सरकारी भूमि पर धोखा से बसाया तो नहीं गया है। इसके अलावा रोहिंग्याओं को सरकार दस्तावेज बनाने वाले लोगों की पहचान करने के लिए भी ये विशेष टीमें काम करेंगी। ये टीमें एसएसपी जम्मू विनोद कुमार की देखरेख में काम करेगी।

राहिंग्याओं के आधार कार्ड और बैंक खाते खुलवाने वालों की हो रही पहचान

रोहिंग्याओं को शरण देने के मामले में इन थाना क्षेत्रों में गिरफ्तारी हुई l त्रिकुटा नगर पुलिस ने नरवाल बाला के करेनी ताला निवासी कयूम दीन, नासिर आलम और लतीफ अहमद को गिरफ्तार किया है। नगोटा पुलिस ने सिदड़ा के निक्की मोहल्ला निवासी फिरोज अहमद शोर और पंथाल (कटड़ा) निवासी वसीम मोहम्मद को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: Ayushman Bharat Scheme: PM मोदी ने खोला सेहत का खजाना, आयुष्मान योजना के लिए करीब 41 करोड़ रुपये जारी