विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Udhampur Lok Sabha Seat: मतदान होने में आठ दिन, अभी तक नहीं आए राहुल गांधी और खरगे जैसे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Published: Wed, 10 Apr 2024 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2024 06:31 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। एक तरफ तो भाजपा पीएम ...और पढ़ें

Udhampur News: प्रचार के लिए अभी तक नहीं आए राहुल और खरगे जैसे स्टार प्रचारक। फाइल फोटो
Udhampur News: प्रचार के लिए अभी तक नहीं आए राहुल और खरगे जैसे स्टार प्रचारक। फाइल फोटो

HighLights

  1. चुनाव प्रचार में स्थानीय नेताओं से ही काम चला रहे कांग्रेस के प्रत्याशी।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। उधमपुर-डोडा-कठुआ संसदीय क्षेत्र (Udhampur-Doda-Kathua seat) में चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ आठ दिन शेष बचे हैं, किंतु कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के दौरे अब तक तय नहीं हुए हैं। पार्टी का राष्ट्रीय स्तर का कोई भी नेता अभी इस क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने नहीं पहुंचा है। इसलिए कांग्रेस के प्रत्याशी स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ही काम चलाना पड़ रहा है।

कांग्रेस के बड़े नेता नहीं कर रहे रैली

पार्टी सूत्रों से पता चला है कि प्रदेश कांग्रेस को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से रैलियां करने के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। अभी तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) भी प्रचार के लिए नहीं आए हैं।

इस सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। भाजपा (BJP News) के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश (UP News) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को कठुआ आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी 12 अप्रैल को आने का कार्यक्रम है।

कांग्रेस ने 29 मार्च को 27 स्टार प्रचारकों की जारी की थी सूची

कांग्रेस (Congress News) के स्टार प्रचारकों के दौरे तय नहीं होने से पार्टी के प्रत्याशियों को स्थानीय नेताओं को साथ लेकर ही काम चलाना पड़ रहा है। हालांकि, कांग्रेस ने 29 मार्च को 27 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, किंतु एक भी स्टार प्रचारक नहीं पहुंचा। प्रदेश कांग्रेस की कोशिश है कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी प्रचार करने आएं।

यह भी पढ़ें: Jammu-Reasi Lok Sabha Seat: 22 उम्मीदवारों में होगा राजनीतिक घमासान, 26 अप्रैल को मतदान; भाजपा और कांग्रेस में टक्कर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल (Vikar Rasool Wani) का कहना है कि अभी तक स्टार प्रचारकों के दौरे फाइनल नहीं हुए हैं। जल्द ही तिथियों का पता चल जाएगा। संपर्क किया गया है। पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में वह और अन्य नेताओं की तरफ से तेजी से प्रचार किया जा रहा है। ऊधमपुर-कठुआ संसदीय सीट से उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह का रुख ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों में केंद्रित है।

उनके साथ प्रचार में अधिक समय इस समय प्रदेश प्रधान विकार रसूल बिता रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस का कोई वरिष्ठ नेता फिलहाल लाल सिंह (Lal Singh) के साथ प्रचार के लिए नहीं पहुंचा है। जम्मू-रियासी से उम्मीदवार रमण भल्ला (Raman Bhalla) ने जम्मू (Jammu News) के बाद मंगलवार को सांबा जिले में प्रचार किया। वह दिन में एक दर्जन से अधिक इलाकों में पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Jammu Kashmir: 'पाकिस्तान दुनिया से भीख मांगता नजर आ रहा है...' कठुआ में पड़ोसी मुल्क पर जमकर बरसे सीएम योगी