Move to Jagran APP

ईद पर शान से लहराया तिरंगा

ईद के पावन मौके पर जश्न का माहौल था। हर कोई नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे गले लगाकर बधाई दी। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराकर ईद के माहौल को राष्ट्रभक्ति के माहौल में तबदील कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 01:04 AM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 06:38 AM (IST)
ईद पर शान से लहराया तिरंगा
ईद पर शान से लहराया तिरंगा

जम्मू/आरएसपुरा : ईद के पावन मौके पर जश्न का माहौल था। हर कोई नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे थे। इस दौरान जो देखने वाला नजारा था, वो था ईदगाह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का लहराना। लोग तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। यह नजारा देख हर किसी में देशभक्ति का जोश स्वत: ही फूट पड़ा। यह माहौल था, आएसपुरा कस्बे के जोड़ा फार्मा में।

loksabha election banner

सीमात क्षेत्र आरएसपुरा में प्रदेश भाजपा ने मुस्लिम भाइयों संग ईद मनाई। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने का उत्साह भी जगाया। जम्मू संभाग के सभी जिलों में अपने अपने इलाकों में भाजपा नेता मुस्लिमों भाइयों के पास मिठाई और तिरंगे लेकर पहुंचे। ऐसे में ईद में भी स्वतंत्रता दिवस का जोश तब दिखा, जब गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के बच्चों ने शान से तिरंगे लहराने लगे। अकसर पाक गोलाबारी का सामना करने वाले आरएसपुरा के लोग पाकिस्तान को अपना दुश्मन मानते हैं। पाकिस्तान ने वर्ष 2017 को ईद के दिन जोड़ा फार्म पर गोले दागकर तबाही मचाई थी।

मौलवी रोशनदीन ने कहा कि मुस्लिमों को इस्लाम का पालन करते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। कुर्बानी के पर्व की महत्ता पर उन्होंने कहा कि यह अल्लाह से जुड़ने और उसके बताए मार्ग का अनुसरण करने का त्योहार है।

जोड़ा फार्म में ईद मनाने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना सहित पूर्व मंत्री चौ. शामलाल भी लोगों के बीच पहुंचे थे। रविंद्र रैना ने जम्मू शहर के पंजतीर्थी व गुम्मट इलाके में भी ईद कार्यक्त्रम में ले भाग लेकर तिरंगे बाटे। उन्होंने मुस्लिम भाईयों से गले मिलकर मुबारकबाद दी। भाजपा नेताओं ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का मुंह मीठा करवाया। ईद पर भाजपा ने मुस्लिम भाइयों को मिठाई खिलाई, तिरंगे बाटे

रविंद्र रैना ने बताया कि ईद मिलन कार्यक्त्रम कामयाब रहा। इससे ईद की खुशिया दुगुनी हुई। इस बार पार्टी जश्न-ए-आजादी कार्यक्त्रम को यादगार बनाने के लिए प्रयासरत है। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा ने राज्य में पंचायत स्तर पर करीब पचास हजार तिरंगे फहराने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्त्रम के माध्यम से देशविरोधी तत्वों को संदेश दिया जाएगा कि जम्मू कश्मीर में उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर भाजपा ने सभी को भारत का नागरिक बनाया है। इसके लिए हम सबको गर्व है। मौलबी रोशनदीन बोले-70 साल बाद अब मिली आजादी

जोड़ा फार्म में नमाज अता करवाने के बाद मौलवी रोशनदीन मौलवी ने कहा कि यहा सभी लोग धारा 370 के टूटने से खुश हैं। पिछले सत्तर साल से वे गुलामी र्की ंजदगी जी रहे थे, अब वे आजाद हुए हैं। भाजपा सरकार ने उनको ईद का तोहफा दिया है। यहा प्रशासनिक अधिकरी भी मौजूद थे। आरएसपुरा के गाव चक मोहम्मद यार, दरावतें, सुंदरपुर, मीरा साहिब में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.