यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Earthquake: जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता; जानमाल का कोई नुकसान नहीं
जम्मू-कश्मीर (Earthquake) में शनिवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था लेकिन घाटी के कई ...और पढ़ें

पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.8 रही। इसका एपिसेंटर पाकिस्तान रहा। झटके घाटी के कई इलाकों में महसूस किए गए। हालांकि भूकंप के कारण किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
अधिकारी ने बताया कि 5.8 तीव्रता का भूकंप पाकिस्तान में 33.63 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72.46 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।
