फीस बढ़ोतरी में नहीं चलने देंगे निजी स्कूलों की मनमानी : उपमुख्यमंत्री
संवाद सहयोगी, बिश्नाह: उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह का कहना है कि फीस बढ़ोतरी में निजी स्
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 03:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिश्नाह: उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह का कहना है कि फीस बढ़ोतरी में निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि सभी के बच्चे हैं और वह खुद भी शिक्षा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जो भी शिकायतें होंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। उन्होंने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर और तहसीलदार को इस बारे में जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा। वहीं, एमएलसी रमेश अरोड़ा ने कहा कि निजी स्कूल फीस के नाम पर लूट में लगे हुए हैं। हर साल एडमिशन के नाम पर फीस वसूली जाती है। उन्होंने पहले भी यह मुद्दा विधान परिषद में उठाया था। अब फिर से शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ इंसाफ होना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें