विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Accident: डोडा में दर्दनाक सड़क हादसा, 300 फुट गहरी खाई में गिरा ट्रक; ड्राइवर सहित दो की मौत

Published: Fri, 13 Sep 2024 01:16 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Accident) के डोडा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक ट्रक सड़क से फिसलकर 300 फुट ...और पढ़ें

डोडा में 300 फुट गहरी खाई में गिरा ट्रक। (फाइल फोटो)
डोडा में 300 फुट गहरी खाई में गिरा ट्रक। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. डोडा में सड़क हादसा
  2. गहरी खाई में गिरा ट्रक
  3. 2 लोगों की हुई मौत

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से ड्राइवर सहित दो लोगों की जान चली गई है। अधिकारियों ने इस मामले की पुष्टि की है। इस हादसे के मृतकों की पहचान हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार को डोडा जिले में एक ट्रक सड़क से फिसलकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जेके06-8747 नंबर का ट्रक डोडा-किश्तवाड़ राजर्माग पर महलोरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक और उसके सहायक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Road Accident: कांढा में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; तीन लोगों की गई जान

इस दर्दनाक हादसे की मृतकों की पहचान भगवाह भाटा के अफजल हाजम के बेटे मोहम्मद आसिफ और डोडा के सैखवान के निवासी अमीर अहमद के रूप में की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: सड़क पर लाश थी... मगर गायब था सिर, पुलिस करेगी जांच हत्या हुई या हादसा!