नुक्कड़ नाटक के जरिये यातायात नियम पालन का संदेश
जागरण संवाददाता, जम्मू : ट्रैफिक पुलिस लोगों को यातायात के लिए जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों क
जागरण संवाददाता, जम्मू :
ट्रैफिक पुलिस लोगों को यातायात के लिए जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर रही है। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहर के महेशपुरा और बिक्रम चौक इलाके में नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने पर कैसी परेशानी हो सकती हैं। प्रस्तुति एक साथ रंगमंडल के कलाकारों ने किया।
नाटक ट्रैफिक के नियम में बताया गया कुछ लोग नियमों का पालन नहीं करते। वे खुद को मुसीबत में पड़ते ही हैं, बल्कि दूसरों को भी मुसीबत में डाल देते हैं। नाटक में नशा कर गाड़ी न चलाने और छोटे बच्चों को गाड़ी की चाबी न थमाने के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा लोगों को हेलमेट पहन कर दोपहिया वाहन चलाने, गाड़ी के दस्तावजों को दुरुस्त रखने, यात्री वाहनों में ओवरलोड न करने और तेज गति से गाड़ी न चलाने का पाठ भी लोगों को पढ़ाया गया। नाटक में एक चालक की कहानी भी बताई गई जो नियमों का पालन नहीं करता और हादसे का शिकार होकर घायल हो जाता है। बाद में उसे अपनी गलती का अहसास होता है। नाटक का निर्देशन विजय मल्ला ने किया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे। लोगों ने नाटक को पसंद किया। यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प भी लिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप