Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : कोराेना महामारी से अनाथ हुए कुछ बच्चों को 'गोद' लेंगे डा. जितेंद्र सिंह

उधमपुर-कठुआ विधानसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को गोद ले सकते हैं। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है। इसके लिए डा. सिंह दिल्ली से जम्मू सुबह ही पहुंच गए हैं।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 01:58 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 02:10 PM (IST)
Jammu Kashmir : कोराेना महामारी से अनाथ हुए कुछ बच्चों को 'गोद' लेंगे डा. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को गोद ले सकते हैं।

जम्मू, जेएनएन : उधमपुर-कठुआ विधानसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को गोद ले सकते हैं। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके लिए डा. सिंह दिल्ली से जम्मू शनिवार की सुबह ही पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वह कठुआ पहुंचने वाले हैं। उम्मीद है कि कोरोना के कारण बेसहारा हुए परिवार को सहायता देने के लिए प्रदेश प्रशासन की सक्षम योजना का औपचारिक शुभारंभ भी किया जा सकता है। बहरहाल, आधिकारिक रूप से अभी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

loksabha election banner

डा. जितेंद्र सिंह का अचानक दौरा हुआ है। इसके लिए कठुआ जिला प्रशासन ने आनन-फानन में तैयारी की है। इससे पूर्व शुक्रवार को ही प्रदेश प्रशासन की ओर सेे जम्मू-कश्मीर के 450 ऐसे बच्चों को चिह्नित कर कर लिस्ट तैयार कर लिया गया है, जिसके सिर से कोरोना महामारी के चलते माता-पिता का साया उठ गया। या फिर उनके परिवार के कमाऊ सदस्य का निधन कोरोना संक्रमण के कारण हो गया। ऐसे बच्चों और उनके परिवार को आर्थिक और छात्रवृत्ति का लाभ देने के लिए प्रदेश सरकार ने सक्षम योजना बनाई है। मानना जा रहा है कि डा. जितेंद्र सिंह अपने संसदीय क्षेत्र कठुआ जिले से सक्षम योजना का आगाज कर सकते हैं।

कठुआ जिले में एक बच्चा ऐसा है, जिसके सिर से माता और पिता दोनों का साया उठा गया। वह बिल्कुल अनाथ हो चुका है। प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह इस बच्चे सेे मिल सकते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि इस बच्चे को डा. सिंह इस बच्चे को गोद लेे सकते हैं। सक्षम योजना का लाभ तो इन्हें मिलेगा ही, इसके लिए और क्या बंदोबस्त किए जाते हैं, यह तो डा. सिंह के कार्यक्रम के बाद ही स्पष्ट होगा। बहरहाल, केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर कठुआ जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता काफी सक्रिय हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.