हवन-यज्ञ कर मनाया डॉ. कर्ण सिंह का जन्म दिन
जागरण संवाददाता जम्मू श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने डॉ. कर्ण सिंह को उनके जन्म दिन पर बधा
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 09:11 AM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 09:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने डॉ. कर्ण सिंह को उनके जन्म दिन पर बधाई दी। सभा के सदस्यों ने प्रधान ठाकुर पवित्र सिंह के नेतृत्व में डॉ. कर्ण सिंह से अमर महल में भेंट की और उनकी लंबी आयु व स्वस्थ्य जीवन की कामना की।
इस मौके पर डॉ. सिंह ने सभा के सदस्यों का आभार जताया और महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर छुट्टी की मांग करती रैली निकालने पर युवा राजपूत सभा के प्रधान राजबीर सिंह की सराहना भी की। सभा के प्रधान ठाकुर पवित्र सिंह ने नारायण सिंह के इस्तीफे के बाद सभा के कार्यो की जानकारी भी दी। उन्होंने डॉ. सिंह को आश्वासन दिया कि बिरादरी के कल्याण के लिए सभा आगे भी ऐसे ही कार्य करती रहेगी। इस मौके पर हवन का आयोजन भी किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें