Move to Jagran APP

Jammu : नवरात्र में मुस्लिम बहुल इलाकों में मांस की दुकानें खोले जाने का डोगरा फ्रंट शिवसेना ने किया प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि जम्मू को माता वैष्णो देवी व बाबे वाली माता की नगरी कहा जाता है। यहां पर इन दिनों लोग माता की भक्ति में ढूबे हैं। लेकिन अफसोस हो रहा है कि शहर के कुछ क्षेत्रों में मांस की बिक्री पर पाबंदी नही है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 08:26 PM (IST)
Jammu : नवरात्र में मुस्लिम बहुल इलाकों में मांस की दुकानें खोले जाने का डोगरा फ्रंट शिवसेना ने किया प्रदर्शन
इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू मंदिरों की नगरी है। नवरात्र के दौरान यहां सारा वातावरण ही भक्तमय रहता है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर में मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में नवरात्र के दौरान मांस बिक्री की छूट को लेकर डोगरा फ्रंट शिव सेना ने प्रदर्शन किया और शहर में रैली निकाली। इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू मंदिरों की नगरी है। नवरात्र के दौरान यहां सारा वातावरण ही भक्तमय रहता है। ऐसे में शहर के किसी भी कोने में मांस की बिक्री सहन नही की जा सकती। कार्यकर्ताओं ने जमकर जम्मू नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि नवरात्र के त्योहार में जम्मू में मांस की बिक्री लोगों की भावनाओं के साथ खिलावाड़ है।

loksabha election banner

जम्मू के लोग इन पवित्र दिनों में मांस अंडा यहां तक की लहुसन, प्याज से दूर रहते हैं। ऐसे में शहर में मांस बेचने की बिक्री कैसे दी गई। मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि जम्मू को माता वैष्णो देवी व बाबे वाली माता की नगरी कहा जाता है। यहां पर इन दिनों लोग माता की भक्ति में ढूबे हैं। लेकिन अफसोस हो रहा है कि शहर के कुछ क्षेत्रों में मांस की बिक्री पर कोई पाबंदी नही है। प्रशासन ने इन दुकानों को खोलने की छूट दी हुई हैं, हम इसे किसी भी हाल में सहन नही कर सकते। यह हमारी भावनाओं से खेलने का प्रयास है। गुप्ता ने कहा कि जम्मू की अपनी गरिमा को खत्म करने का जो प्रयास किया जा रहा है, को समझा जाना चाहिए।

मौके पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए मांग की कि मांस की दुकानों काे बंद कराया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर एक दिन के भीतर भीतर प्रशासन होश में नही आया तो डोगरा फ्रंट शिव सेना को अपना आंदोलन कड़ा करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू धार्मिक नगरी है और इस गरिमा बनी रहनी चाहिए। अगर प्रशासन नहीं जागा तो फ्रंट इसका कड़ा विरोध करेगा। इसके बाद जो भी हाेगा, उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। इस मौके पर बीरबल, लाबू, दीपू, बीरबल, लब्बा, दीपू, देवेंद्र, सुरेश, विक्रमाजीत आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.