डोगरा फ्रंट ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता जम्मू पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की पहली पुण्
जागरण संवाददाता, जम्मू : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की पहली पुण्य तिथि पर डोगरा फ्रंट शिव सेना ने श्रद्धांजलि दी और उनकी सेवाओं को याद किया। रानी पार्क क्षेत्र में रखे गए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जेतली की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि आज एक महान नेता हमारे बीच नहीं हैं। मगर उनकी विचारधारा की गूंज हम सब में है। कार्यकर्ताओं ने जेटली की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और मोमबत्तियां जलाकर उनको श्रद्धांजलि दी। वहीं मौके पर जरूरतमंद लोगों में राशन भी बांटा गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि अरुण जेटली ने सारा जीवन देश को दिया और देश को एक दिशा दी। उनकी कार्य करने की शैली से हर कोई प्रभावित हुआ। उन्होंने देश को सर्वोपरि रखा। ऐसे महान नेता के दिखाए मार्ग पर आज चलने की जरूरत है। गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार आज देश को विकास की राह पर ले आई है। मोदी सरकार के नेतृत्व में बड़े-बड़े काम इस देश में हुए हैं, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मौके पर अभिषेक, नरेश, बंटू, कालू, प्रेम, फौजी आदि उपस्थित थे।