39 ब्लॉक व 936 फ्लैट्स... श्रीनगर में कश्मीरी हिंदुओं को जल्द मिलेंगे आशियाने, फ्लैट का हैंडओवर देने को स्पेशल टीम गठित
जेवन, श्रीनगर में प्रधानमंत्री पैकेज कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट आवासों के हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक निर्माण ...और पढ़ें

श्रीनगर में कश्मीरी हिंदुओं को जल्द मिलेंगे आशियाने। फाइल फोटो
HighLights
जेवन में ट्रांजिट आवासों के हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज।
लोक निर्माण विभाग ने 26 ब्लाकों के लिए पांच दल बनाए।
कुल 936 फ्लैट, कुछ ब्लाकों में लिफ्ट-बिजली कार्य लंबित।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। प्रधानमंत्री पैकेज के कर्मचारियों के लिए जेवन, श्रीनगर में बनाए जा रहे ट्रांजिट आवास परिसर के हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग (आरएंडबी) ने आवासीय परिसर के 26 ब्लॉकों की जिम्मेदारी संभालने वाले पांच दल गठित किए हैं। प्रत्येक दल को निर्धारित ब्लॉकों के हैंडओवर और टेकओवर की प्रक्रिया पूरी कराने का जिम्मा दिया गया है।
संबधित अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक दल को पांच-पांच ब्लॉक आबंटित किए गए हैं। पूरी प्रक्रिया सहायक कार्यकारी अभियंता, आरएंडबी उपमंडल पांथा चौक की निगरानी में होगी। संबधित प्रशासन ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विंग के अधिकारियों को भी सिविल विंग के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
जेवन ट्रांजिट आवास परियोजना में कुल 39 ब्लॉक बनाए जा रहे
उन्होंने बताया कि जेवन ट्रांजिट आवास परियोजना में कुल 39 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं, जिनमें 936 फ्लैट हैं। 21 मई 2026 की प्रशासनिक समीक्षा के अनुसार, 33 ब्लॉकों का निर्माण पूरा हो चुका था, जबकि शेष छह ब्लॉकों में फिनिशिंग का काम जारी था। सितंबर 2026 की रिपोर्ट में सभी 39 ब्लॉकों का सिविल कार्य पूरा होने का दावा किया गया था, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने बताया कुछ ब्लॉकों में लिफ्ट व बिजली-पेयजल संबंधित कुछ कार्य लंबित पड़े हैं।
