Move to Jagran APP

बुलंद हौसले से दुश्मन के मंसूबे नाकाम बनाएं

जागरण न्यूज नेटवर्क, जम्मू/कठुआ: राजौरी जिले के सुंदरबनी में सीमा सुरक्षा बल की बटालियन पर अ

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 01:57 AM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 01:57 AM (IST)
बुलंद हौसले से दुश्मन के मंसूबे नाकाम बनाएं
बुलंद हौसले से दुश्मन के मंसूबे नाकाम बनाएं

जागरण न्यूज नेटवर्क, जम्मू/कठुआ: राजौरी जिले के सुंदरबनी में सीमा सुरक्षा बल की बटालियन पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम बनाए जाने के बाद राज्य दौरे पर पहुंचे डीजी केके शर्मा ने जवानों को बुलंद हौसले से दुश्मन के मंसूबे नाकाम बनाने के निर्देश दिए। डीजी ने वीरवार शाम को कठुआ जिले के हीरानगर में सीमा के हालात का जायजा लेने के साथ सीमा सुरक्षा बल की एक चौकी का उद्घाटन भी किया। वह शुक्रवार को सुंदरबनी में जमीनी हालात की जानकारी लेने के बाद कश्मीर के लिए रवाना हो जाएंगे।

loksabha election banner

जम्मू पहुंचे डीजी ने हीरानगर की मनियारी व कोठा पोस्ट पर जवानों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। इस इलाके में जवान पाकिस्तान की गोलाबारी, घुसपैठ की साजिशों को कड़ी सर्तकता से नाकाम बना रहे हैं। डीजी ने हीरानगर में सीमा की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जवानों से भी बातचीत की। इस मौके पर उनके साथ सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर के आइजी राम अवतार, डीआइजी बीएसएफ प्रदीप कोटयाल, 97 बटालियन के कमांडिंग आफिर हर्ष देव सिंह रावत भी मौजूद रहे। देर शाम को डीजी ने सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक कर अंतरराष्ट्रीय सीमा की चुनौतियों पर भी विचार विमर्श किया।

डीजी केके शर्मा शुक्रवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी का दौरा कर वहां पर चार फिदायीन आतंकवादियों को मारे जाने से उपजे हालात का जायजा लेंगे। वह वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल की बटालियन के जवानों का हौसला बढ़ाने के साथ नियंत्रण रेखा के सुरक्षा हालात का जायजा भी लेंगे।

इसी बीच, जम्मू संभाग की सुरक्षा का जायजा लेने के बाद डीजी शुक्रवार दोपहर बाद श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। डीजी सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक कर कश्मीर के सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे। कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद का सामना कर रही है।

-----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.