Move to Jagran APP

जागरूकता के बावजूद जम्मू में साइबर क्राइम के मामले 35 फीसदी बढ़े, यह है इसकी वजह

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि पुलिस और बैंक प्रबंधन द्वारा लोगों को अनजान लोगों को अपनी निजी जानकारी ना देने बारे जागरूक जाता है। किसी अनजान व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड का पिन और बैंक खातों की जानकारियां न दें। बावजूद इसके लोग जानकारी दे देते हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 11:44 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 11:44 AM (IST)
जागरूकता के बावजूद जम्मू में साइबर क्राइम के मामले 35 फीसदी बढ़े, यह है इसकी वजह
किसी अनजान व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड का पिन और बैंक खातों की जानकारियां न दें।

जम्मू, दिनेश महाजन। इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के साथ साइबर क्राइम के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। जम्मू पुलिस की माने तो साइबर क्राइम के मामले बढ़े हैं। जागरूक करने के बावजूद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं और उन्हें इस बात का पता ही नहीं चलता है। बैंक से रुपये निकलने के बाद ही उन्हें ठगी होने का पता चलता है लेकिन तब तक बहुत देर हो जाती है। जम्मू संभाग की बात करे साइबर अपराध के दर्ज मामलों में करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

loksabha election banner

साइबर ठगी के मामलों में देखा गया है कि बैंक खाता के बारे में धोखे से जानकारी हासिल कर ली जाती है। एटीएम कार्ड का पिन पूछकर कर ठगा जा रहा है। लोगों से उनकी जानकारी लेकर उन्हें ठगा जा रहा है। साइबर ठग आए दिन अपनी रणनीति बदलते रहते हैं। पहले मोबाइल पर इनाम देने की जानकारी देकर महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी जाती थीं, अब मोबाइल पर संदेश के जरिए नया तरीके अपनाए जा रहे हैं।

जागरूकता के बावजूद ठगे जा रहे लोग

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि पुलिस और बैंक प्रबंधन द्वारा लोगों को अनजान लोगों को अपनी निजी जानकारी ना देने बारे जागरूक जाता है। किसी अनजान व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड का पिन और बैंक खातों की जानकारियां न दें। बावजूद इसके लोग जानकारी दे देते हैं।

वर्ष      मामले दर्ज    जांच जारी

2019   43          135

2020   61          201

इस तरह साइबर ठगी से बचें

किसी भी तरह के ऑफर और लालच में ना आएं।

अनजान व्यक्ति से फोन पर बात कर उसके बहकावे में ना आएं।

अच्छी तरह जांच करने के बाद ही किसी भी बैंक खाते में राशि डालें।

फेसबुक, ट्विटर आइडी का पासवर्ड स्ट्रांग रखें, सरल पासवर्ड न रखें।

कोई रुपयों की मांग करता है, तो पहले जांच लें या मैसेज करने वाले से फोन पर संपर्क करें।

बैंक कर्मचारी कभी भी फोन पर डिटेल्स नहीं मांगते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.